facebookmetapixel
Advertisement
ITR भरने के बाद कितने दिन में खाते में आता है रिफंड? जानें देरी की वजहें और क्या कहते हैं एक्सपर्टTCS Q1FY27 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹13,349 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलानचॉइस इंटरनेशनल को NHIS से ₹900 करोड़ का निवेश, ब्रोकिंग कारोबार को मिलेगी नई रफ्तारQ1 Preview: Reliance रहेगा नरम, ONGC-OIL को फायदा! ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकEPFO वेबसाइट नहीं खुल रही? 15 जुलाई तक मिलेगा ब्याज, तब तक इन तरीकों से करें PF बैलेंस चेकLife Insurance Outlook: जून में मजबूत ग्रोथ के बाद किन इंश्योरेंस शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज? जानिए टॉप पिकQ1 Preview: कच्चे माल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, फिर भी इन 4 FMCG शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज35 दिन देरी से पूरे देश में पहुंचा मॉनसून, बारिश की कमी घटकर 15%; खरीफ बोआई को मिलेगी रफ्तारभारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच न्यूक्लियर, डिफेंस और खनिज क्षेत्रों में अहम समझौते; क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर बनाने पर सहमतिMax Healthcare, Medanta समेत इन 7 हेल्थकेयर शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, Q1 से पहले बढ़ा भरोसा

कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एनकाउंटर, सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगार को साथियों समेत मार गिराया

Advertisement

सेना ने श्रीनगर के जंगलों में ऑपरेशन महादेव चलाकर पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड समेत तीन आतंकियों को मार गिराया।

Last Updated- July 28, 2025 | 10:49 PM IST
Indian Army Operation Mahadev
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Operation Mahadev: जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके के जंगलों में सेना के शीर्ष पैरा कमांडो ने सोमवार को पहलगाम आतंकवादी हमले के कथित मास्टरमाइंड और उसके दो साथियों को मार गिराया। सेना की इस कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि 22 अप्रैल के पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड माना जा रहा सुलेमान उर्फ आसिफ उस समय मारा गया, जब सुरक्षा बलों ने एक तकनीकी संकेत मिलने के बाद ‘ऑपरेशन महादेव’ नाम से अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि यह तकनीकी संकेत एक ऐसे सैटेलाइट फोन के इस्तेमाल का इशारा कर रहा था, जिसका उपयोग पहलगाम हमले के हमलावरों ने भी किया था। अधिकारियों के मुताबिक, आज सेना की कार्रवाई में मारे गए अन्य आतंकवादियों की पहचान जिब्रान (जो पिछले साल सोनमर्ग सुरंग हमले में कथित रूप से शामिल था) और हमजा अफगानी के रूप में हुई है। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतकों में अधिकतर पर्यटक थे। इसके बाद सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचों के खिलाफ 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। 

अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर क्षेत्र में आतंकवादियों के एक अन्य समूह की मौजूदगी की आशंका के चलते सेना और अन्य सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां वहां भेजी गई हैं। जिबरान पिछले साल अक्टूबर में गगनगीर में सोनमर्ग सुरंग परियोजना पर हुए हमले में कथित रूप से शामिल था। इस हमले में एक डॉक्टर समेत सात लोग मारे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को मुठभेड़ स्थल से एक एम4 कार्बाइन राइफल, दो एके राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए। मारे गए आतंकवादियों के शव स्थानीय पुलिस को सौंप दिए गए हैं, जिससे मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार उनकी पहचान करने, कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने और अंतिम संस्कार करने में मदद मिली। 

Advertisement
First Published - July 28, 2025 | 10:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement