facebookmetapixel
चांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलानMRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछालSuzlon Energy Share: छह महीने में 30% टूटा, Q3 में कमाई 42% बढ़ी; क्या अब आ गया खरीदने का समय ?REITs को लोन का प्रस्ताव, RBI MPC ने रियल एस्टेट के लिए खोल दिया नया रास्ताLIC Share Price: शानदार Q3 नतीजों के बाद शेयर 7% उछला, ब्रोकरेज बोले- आगे भी रिटर्न की उम्मीदRBI MPC ने दरें स्थिर रखीं, फैसले के बाद सरकारी बॉन्ड यील्ड 4 bps बढ़ीRBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगात

Jammu-Kashmir: PM मोदी ने स्थिति का लिया जायजा, आतंकियों के खिलाफ सेना को दिया ये बड़ा आदेश

आतंकवादियों ने गत रविवार को तीर्थयात्रियों को ले जा रही 53 सीटों वाली बस पर उस समय गोलीबारी की थी, जब वह शिव खोरी मंदिर से कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी।

Last Updated- June 13, 2024 | 6:07 PM IST
jammu kashmir

Jammu-Kashmir News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस पर हमले सहित जम्मू एवं कश्मीर (Jammu-kashmir) में हाल के दिनों में हुई कई आतंकवादी घटनाओं के बाद गुरुवार को वहां की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को ‘आतंकवाद रोधी क्षमताओं का पूर्ण इस्तेमाल’ करने का निर्देश दिया।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (NSA Ajit Doval) और अन्य अधिकारी मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की गई और सुरक्षा बलों की तैनाती और आतंकवाद विरोधी अभियानों पर चर्चा की गई।

जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी की बात

उन्होंने बताया कि मोदी ने जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी बात की और केंद्र शासित प्रदेश में स्थिति का जायजा लिया। सिन्हा ने उन्हें स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में प्रधानमंत्री को क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी स्थिति और वहां चलाए जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों से अवगत कराया गया।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने उनसे आतंकवाद से निपटने की हमारी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल करने को कहा।’’

पिछले चार दिनों में आतंकियों ने चार स्थानों पर किए हमले

पिछले चार दिनों में जम्मू एवं कश्मीर के रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार स्थानों पर आतंकवादियों के हमले में नौ तीर्थयात्री मारे गए तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक जवान भी शहीद हो गया। इन हमलों में सात सुरक्षाकर्मी तथा कई अन्य घायल हो गए।

कठुआ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी भी मारे गए थे और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था।

आतंकवादियों ने गत रविवार को तीर्थयात्रियों को ले जा रही 53 सीटों वाली बस पर उस समय गोलीबारी की थी, जब वह शिव खोरी मंदिर से कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली से तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस गोलीबारी के बाद गहरी खाई में गिर गई। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई और 41 अन्य घायल हो गए।

आतंकवादियों ने मंगलवार को भद्रवाह के चत्तरगल्ला में 4 राष्ट्रीय राइफल्स (Rashtriya Rifles) और पुलिस की एक संयुक्त जांच चौकी पर गोलीबारी की, जबकि बुधवार को जिले के गंदोह इलाके में एक तलाशी दल पर हमला किया। इन हमलों में एक पुलिसकर्मी सहित सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

First Published - June 13, 2024 | 6:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट