facebookmetapixel
इनकम टैक्स एक्ट 2025 का ड्राफ्ट जारी: अब घट जाएंगे फॉर्म और नियम, टैक्सपेयर्स को मिलेगी बड़ी राहतक्या आपकी उम्र 30 साल के आस-पास है? परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए आज ही चुनें बेस्ट टर्म प्लानUP में लगभग ₹9 लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है योगी सरकार, विकास व जनसुविधाओं पर रहेगा फोकसपीयूष गोयल का दावा: अमेरिकी DDGS से सेहतमंद होगी भारतीय पोल्ट्री, पशु आहार पर ड्यूटी में छूटबजट प्रस्ताव से डेटा सेंटर कंपनियों को मिलेगा भारी फायदा, विदेशी क्लाइंट से कमाई होगी टैक्स फ्री!Q3 में अमेरिकी बाजार ने भारतीय फार्मा पर डाला दबाव, जेनेरिक दवाओं की कीमतें बनीं बड़ी चुनौती350% का बड़ा डिविडेंड! टायर बनाने वाली मशहूर कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेसाइबर अटैक के साये में भारतीय कंपनियां! सर्वे में खुलासा: डेटा चोरी व AI से बिजनेस जगत गहरी चिंता मेंFPI: तीन महीने की भारी बिकवाली पर लगा ब्रेक, भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने की जोरदार वापसीविकसित भारत के लिए चाहिए ‘पावरफुल बैंक’, FM सीतारमण का बड़ा बयान

Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल घूमने जा रहे हैं तो जान लें इन जगहों के मौसम का हाल

ऊपरी शिमला क्षेत्र के नारकंडा और खदराला में, बुधवार रात पांच सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि मंडी, सुंदरनगर और नालागढ़ में घना कोहरा छाया रहा।

Last Updated- January 18, 2024 | 4:01 PM IST
himachal pradesh
Representative Image

Weather Update Today: शिमला जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने से हिमाचल प्रदेश (snowfall in Himachal Pradesh) में शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है।

ऊपरी शिमला क्षेत्र के नारकंडा और खदराला में, बुधवार रात पांच सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि मंडी, सुंदरनगर और नालागढ़ में घना कोहरा छाया रहा।

इससे दृश्यता 500 मीटर तक कम हो गई और सुबह के समय यातायात प्रभावित रहा। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु के आसपास रहा, जबकि सुमदो और काल्पा में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 5.8 डिग्री और शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। नारकंडा, मनाली, भुंतर, मंडी और सुंदरनगर में तापमान क्रमश: 1.2 डिग्री, 0.2 डिग्री, 0.4 डिग्री, 1.1 डिग्री दर्ज और 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोलन और ऊना में रात का तापमान 2.2 डिग्री, जबकि शिमला में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को निचले पर्वतीय इलाकों में घना कोहरा छाये रहने की चेतावनी दी है और 24 जनवरी तक इस क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान किया है।

First Published - January 18, 2024 | 3:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट