facebookmetapixel
महंगी होंगी टाटा की कारें, आने वाले हफ्तों में बढ़ेंगे दामIncome Tax new rules: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी नई टैक्स व्यवस्था, सैलरी से शेयर बाजार तक बदलेगा हिसाब-किताबमलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोरWeather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफा

Heatwave Alert: उत्तर भारत में हीट वेव का कहर; दिल्ली में 45 डिग्री तक पंहुचा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

आईएमडी (IMD) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन के दौरान लू (Loo) चलेगी और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Last Updated- May 19, 2024 | 3:39 PM IST
Heat Wave Alert

Heatwave in Delhi: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में रविवार के लिए रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है क्योंकि शहर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है।

आईएमडी (IMD) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन के दौरान लू (Loo) चलेगी और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने तेज सतही हवाओं के साथ मुख्य रूप से साफ आसमान रहने का अनुमान जताया है।

उत्तर भारत में हीट वेव का कहर

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कई हिस्सों समेत उत्तर भारत को 21 मई तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

एजेंसी ने पश्चिमी राजस्थान में भीषण हीट वेव के लिए रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया और अगले तीन दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने 21 मई तक मध्य प्रदेश, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी हीटवेव जैसी स्थिति के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बंगाल, बिहार से लेकर गुजरात तक भीषण लू की आशंका

आईएमडी (IMD) ने कहा, “उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 17-21 मई, गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में 17 से 21 मई, बिहार में 17-20 मई, झारखंड में 19 से 20 मई और उत्तरी मध्य प्रदेश में 18 से 21 मई के बीच लू चलने की आशंका है। इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लोगों को भी 18 से 21 मई तक भीषण लू का सामना करना पड़ सकता है।”

इस बीच, शनिवार को राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। कल राजस्थान के बाडमेर में तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गुजरात के सुरेंद्रनगर और दीसा में भी तापमान 45 से 45.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

हीट वेव से कैसे बचें

हाइड्रेशन (Hydration) सबसे महत्वपूर्ण चीज है। गर्मियों और ख़ास कर लू के समय अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने से आधी समस्याएं दूर हो जाएंगी। इसके लिए साधारण पानी समेत निम्बू पानी, शिकंजी जैसी चीजों का सेवन करें और जो आपके शरीर को हायड्रेट रखने में मदद करेंगी।

हल्के रंग के और हवादार कपड़े पहने

इसके अलावा बाहर निकलते समय अपने शरीर के ज्यादा से ज्यादा हिस्से को ढकने की कोशिश करें और पूरी बाजू के कपड़े पहने तथा सफेद या हल्के रंग के कपड़े और सर पर सीधा पड़ने वाली धूप से बचने के लिए टोपी का इस्तेमाल करें।

First Published - May 19, 2024 | 3:20 PM IST

संबंधित पोस्ट