facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल की महंगाई से पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, बंगाल चुनाव बाद चौथी बार बढ़े तेल के दामMSMEs के लिए कारोबारी जरूरतों के मुताबिक बने कर्ज मॉडल: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणरिकॉर्ड बिक्री और मजबूत मांग से आयशर मोटर्स के नतीजे अनुमान से बेहतरलिस्टेड रीट्स ने चौथी तिमाही में 2,566 करोड़ रुपये से ज्यादा बांटेAI की चुनौती से दबाव में आईटी शेयर, गिरावट के बाद भी सुधार की राह लंबीपश्चिम एशिया संकट की चौतरफा मार: भारतीय कंपनियों की बढ़ी लागत, महंगे होंगे ऑटो, फार्मा और राशनकमोडिटी बाजार पर फिर बढ़ेगा सेबी का फोकस, अहम विभाग फिर से शुरू करने की योजनानेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक बनेगा मेगा कॉरिडोर, UP में कनेक्टिविटी सुधारने को CM योगी का बड़ा प्लाननीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा: NTA ने अतीत से नहीं सीखा सबक, केंद्र और CBI से मांगा जवाबभारत और कनाडा के बीच ऊर्जा के लिए अपार संभावनाएं, व्यापार वार्ता भी तेज 

PM-eBus Sewa के तहत सरकार अगले सप्ताह जारी करेगी 3000 ई बसों का टेंडर: हरदीप सिंह पुरी

Advertisement

केंद्रीय मंत्री पुरी ने बताया कि RRTS का अगला खंड जनवरी – फरवरी से शुरू होगा। अभी 17 किलोमीटर लंबे RRTS को लोगों के लिए खोला गया है।

Last Updated- October 27, 2023 | 10:04 PM IST
Hardeep Singh Puri

पीएम-ई बस सेवा के तहत 3000 इलेक्ट्रिक बसों की निविदा अगले सप्ताह जारी की जाएगी। यह जानकारी केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी ने शुक्रवार को दी। पुरी ने अर्बन मोबिल्टी इंडिया कॉन्फ्रेंस ऐंड एक्सपो 2023 के संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ये निविदाएं शीघ्र ही जारी की जाएंगी।

जोशी ने कहा, ‘हमने आरएफपी (प्रस्ताव का अनुरोध) को अंतिम रूप दे दिया है। हम आंतरिक मंजूरी ले रहे हैं। लिहाजा हम अगले सप्ताह के अंत तक 3000 बसों की निविदा जारी कर सकेंगे।’ उन्होंने यह जानकारी भी दी कि उत्तर प्रदेश सरकार की 2000 बसों के प्रस्ताव पर कार्य जारी है।

पीएम ई बस सेवा के तहत सार्वजनिक व निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत 169 शहरों में 10,000 इलेक्ट्रिक बसें मुहैया करवाई जाएंगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अगस्त में 57,000 करोड़ रुपये के निवेश की इजाजत दे दी थी। जोशी ने बताया, ‘केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद हमने राज्यों को प्रस्ताव भेजने के लिए एक महीने का समय दिया था। इन प्रस्तावों पर अन्य राज्य भी कार्य कर रहे हैं।’

दरअसल पीएम ई बस सेवा की शुरुआत सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में इलेक्ट्रिक बसों का अपनाना धीरे होने के कारण की गई थी। इस योजना से ई बसों का अपनाया जाना तेज होगा। जीवाश्म ईंधन से चलने वाली बसों के कारण भारत को ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन कम करने का लक्ष्य हासिल करने में रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है।

फरवरी में दिल्ली मेरठ आरआरटीएस का विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ रिजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम (आरआरटीएस) के पहले खंड का उद्घाटन किया। पुरी ने बताया कि आरआरटीएस का अगला खंड जनवरी – फरवरी से शुरू होगा। अभी 17 किलोमीटर लंबे आरआरटीएस को लोगों के लिए खोला गया है।

Advertisement
First Published - October 27, 2023 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement