facebookmetapixel
ऋण घटाने की दिशा में अस्पष्ट नीति आर्थिक प्रगति पर पड़ सकती है भारीमहिलाओं को नकदी हस्तांतरण, बढ़ते खर्च राज्यों के लिए बड़ी चुनौतीभारत के प्रति निवेशकों का ठंडा रुख हो सकता है विपरीत सकारात्मक संकेतभारतीय मूल के जोहरान ममदानी होंगे न्यूयॉर्क के मेयरश्रद्धांजलि: गोपीचंद हिंदुजा का जज्बा और विरासत हमेशा रहेंगे यादहरियाणा में हुई थी 25 लाख वोटों की चोरी : राहुल गांधीBihar Elections 2025: भाकपा माले की साख दांव पर, पिछला प्रदर्शन दोहराने की चुनौतीक्वांटम कंप्यूटिंग में प्रगति की साक्षी बनेगी अमरावती, निवेशकों की रुचि बढ़ीरेवेन्यू का एक बड़ा अहम कारक है AI, Q2 में मुनाफा 21 करोड़ रुपये : विजय शेखर शर्मामौसम का कितना सटीक अनुमान लगा पाएगी AI? मॉडल तैयार करने की कोशिश, लेकिन पूर्ण भरोसा अभी दूर

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा G20 अंतरराष्ट्रीय खाद्य महोत्सव का आयोजन

महोत्सव का आयोजन नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने किया है।

Last Updated- February 11, 2023 | 10:39 AM IST
G20

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय जी20 अंतरराष्ट्रीय खाद्य महोत्सव में खाने के शौकीनों को देश और दुनिया के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।

महोत्सव का आयोजन नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने किया है।

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि महोत्सव में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 43 स्टॉल लगाए गए हैं, सुरक्षा के उचित इंतजाम किए गए हैं।

जी20 समूह में शामिल चार देश चीन, तुर्किये, जापान और मैक्सिको महोत्सव में भाग ले रहे हैं।

महोत्सव में आने वाले लोग 14 भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों – गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना, दिल्ली, बिहार, पंजाब, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, मणिपुर और मेघालय के व्यंजनों का भी आनंद ले सकेंगे।

ताज पैलेस, ताजमहल, द कनॉट, ताज एंबेसडर्स, ली मेरिडियन, आईटीसी मौर्य और द पार्क सहित 11 से अधिक होटल इस दो दिवसीय महोत्सव में अपने विशिष्ट व्यंजन पेश करेंगे।

First Published - February 11, 2023 | 10:39 AM IST

संबंधित पोस्ट