facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों से मुठभेड़, एक कैप्टन समेत सेना के चार जवान शहीद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवाद रोधी अभियान में सेना के चार जवानों की मौत से ‘बहुत दुखी’ हैं।

Last Updated- July 16, 2024 | 10:43 PM IST
Encounter with terrorists in Doda district of Jammu and Kashmir, four army soldiers including a captain martyred जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों से मुठभेड़, एक कैप्टन समेत सेना के चार जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए एक कैप्टन समेत सेना के चार जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आतंकियों की तलाश और उनके सफाये के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों की पहचान कैप्टन बृजेश थापा, नायक डी राजेश, सिपाही बिजेन्द्र और सिपाही अजय के रूप में हुई है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी समेत सेना के सभी रैंक के अधिकारियों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। पिछले तीन सप्ताह में डोडा जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच यह तीसरी बड़ी मुठभेड़ है।

यह ताजा घटना कठुआ जिले के दूरस्थ माचेड़ी वन क्षेत्र में सेना के गश्ती दल पर आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए हमले के एक सप्ताह बाद हुई है जिसमें पांच सैनिक शहीद हो गए थे और कई घायल हो गए थे।

राजनाथ ने दुख जताया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवाद रोधी अभियान में सेना के चार जवानों की मौत से ‘बहुत दुखी’ हैं।

First Published - July 16, 2024 | 10:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट