facebookmetapixel
भारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट

एकनाथ शिंदे 9 अप्रैल को जाएंगे अयोध्या, राम लला के दर्शन और सरयू नदी के तट पर करेंगे आरती

Last Updated- April 03, 2023 | 8:45 PM IST
Maharashtra CM Eknath Shinde

हिंदुत्व विचारक सावरकर पर छिड़ी बहस के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने विधायकों- सांसदों और समर्थको के साथ 9 अप्रैल को अयोध्या जाएंगे। अयोध्या पहुंचकर शिंदे राम लला के दर्शन और सरयू नदी के तट पर आरती करेंगे । एकनाथ शिंदे ने अयोध्या जाने की घोषणा कई महीने पहले ही कर दी थी।

लम्बे से चर्चा रहने वाली मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अयोध्या यात्रा की तारीख तय हो गई। अपनी यात्रा की जानकारी देते हुए शिंदे ने कहा कि धनुष-बाण मिलने के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा है। पिछली बार उनके लोग दर्शन से वंचित रह गए थे। अयोध्या उनके लिए श्रद्धा और अस्मिता का विषय है, न कि राजनीति का । शिंदे की यात्रा की तैयारी में जुड़े उनके समर्थकों के मुताबिक 9 अगस्त को रामलला के दर्शन, सरयू माता की आरती के साथ निर्माणाधीन राम मंदिर का जायजा लेंगे। जहां शिंदे कुछ घोषणा भी कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री की यात्रा को सफल बनाने के लिए मुंबई से शिवसैनिकों के एक टीम अयोध्या पहले ही पहुंच चुकी है जो वह तैयारियों में लगी है। शिंदे पहले 6 अगस्त को अयोध्या जाने वाले थे। राज्य के कुछ भागों में रामनवमी पर हुए दंगों पर शिंदे ने कहा कि वोटों की राजनीति के लिए अगर कोई गड़बड़ी करेगा, पॉलिटिकल अजेंडा के तहत करेगा, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। सब पर नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन अपना काम कर रहा है और अब स्थिति ठीक है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में रविवार को सावरकर गौरव यात्रा निकाली गई। इसमें हिंदुत्व विचारक सावरकर के सम्मान में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

देश में सावरकर के योगदान को सम्मान देने तथा उनके खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना का जवाब देने के लिए महाराष्ट्र के प्रत्येक जिले में रविवार को भाजपा- शिवसेना (शिंदे) ने सावरकर गौरव यात्रा निकाली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सावरकर का अपमान मतलब देश के शहीदों का अपमान, देशभक्तों और तमाम देशवासियों का अपमान है।

First Published - April 3, 2023 | 8:44 PM IST

संबंधित पोस्ट