facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

भारत के सबसे स्वच्छ शहर को International Airport देने की मांग

नागर विमानन मंत्री नायडू ने इंदौर हवाई अड्डे को नया टर्मिनल भवन देने की घोषणा की। वहीं स्थानीय सांसद शंकर लालवानी ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा की मांग रखी।

Last Updated- December 22, 2024 | 6:50 PM IST
Devi Ahilya Bai Holkar Airport Indore

नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने रविवार को घोषणा की कि इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे की यात्री क्षमता और सुविधाएं बढ़ाने के लिए अगले तीन साल में नया टर्मिनल भवन तैयार किया जाएगा। नायडू ने शहर के हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के नये टॉवर-तकनीकी ब्लॉक और कचरा निपटान संयंत्र का लोकार्पण किया।

उन्होंने इस मौके पर आयोजित समारोह में कहा नागर विमानन मंत्रालय इस हवाई अड्डे पर अगले तीन साल में नया टर्मिनल भवन बनाने की योजना पर काम कर रहा है। नायडू ने कहा कि यह टर्मिनल भवन वर्ष 2028 खत्म होने से पहले तैयार हो जाएगा। नागर विमानन मंत्री ने कहा, ‘‘फिलहाल इंदौर के हवाई अड्डे से हर साल 40 लाख लोग यात्रा कर सकते हैं, लेकिन नागरिक उड्डयन गतिविधियां बढ़ने से यह क्षमता प्रभावित हो रही है। लिहाजा मैं इंदौर के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि इस क्षमता को चार महीने में बढ़ाकर 55 लाख यात्री किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि यात्री क्षमता बढ़ाने के लिए हवाई अड्डे की मौजूदा इमारत में बदलाव किया जाएगा। नायडू ने बताया कि नागर विमानन मंत्रालय हवाई अड्डे के रन-वे की लम्बाई बढ़ाने पर भी विचार कर रहा है। उन्होंने बताया,‘‘इंदौर के हवाई अड्डे का रन-वे फिलहाल 2,800 मीटर लंबा है। हम रन-वे की लम्बाई बढ़ाकर 3,400 मीटर करना चाहते हैं ताकि इस पर कोड-ई वाले बड़े विमान भी उतर सकें। इसके लिए हमने राज्य सरकार को पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि वह हमें हवाई अड्डे से सटी जमीन जल्द से जल्द मुहैया कराए।“

नायडू ने बताया कि इंदौर के हवाई अड्डे पर हर रोज करीब 90 विमानों की आवाजाही होती है और शहर का हवाई संपर्क भारत के 21 शहरों के साथ ही संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से भी जुड़ा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग के मुताबिक इंदौर को सिंगापुर, बैंकॉक और दुबई से जोड़ने के लिए विमानन कंपनियों से बात की जाएगी।

समारोह में स्थानीय लोकसभा सांसद शंकर लालवानी ने नागर विमानन मंत्री से मांग की कि इंदौर के हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दिया जाए। उन्होंने रेखांकित किया कि पांच साल से अंतरराष्ट्रीय उड़ान के परिचालन के बावजूद इस हवाई अड्डे को अब तक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा नहीं मिला।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

First Published - December 22, 2024 | 6:42 PM IST

संबंधित पोस्ट