facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांगचीन से निवेश और तकनीक आकर्षित करने के लिए नियमों की समीक्षा को तैयार है भारत: गोयलBS Manthan 2026: एआई से कितनी कमाई, सवाल उठा सकते हैं अमेरिकी बाजारBS Manthan में गडकरी का बड़ा ऐलान: राजमार्ग निर्माण में अब BOT मॉडल को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

Delhi Pollution: सख्ती के असर से सुधरी दिल्ली की हवा, AQI अब 400 से नीचे आया

Advertisement

दिल्ली में AQI अब गंभीर श्रेणी से फिसलकर बहुत खराब श्रेणी में आ गया है। आज यह 371 दर्ज किया गया।

Last Updated- November 21, 2024 | 8:13 PM IST
Delhi Pollution: Delhi's air improved due to strictness, AQI now below 400 सख्ती के असर से सुधरी दिल्ली की हवा, AQI अब 400 से नीचे आया

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों का असर दिखने लगा है। इन प्रतिबंधों के कारण अब दिल्ली की हवा में सुधार देखा जा रहा है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अब गंभीर श्रेणी से घटकर बहुत खराब श्रेणी में आ गया है। मौसम अनुकूल होने से भी दिल्ली की हवा सुधारने में मदद मिली है। आज दिन में धूप खिली रही। भले ही AQI गंभीर श्रेणी से बाहर आ गया हो। लेकिन अभी इस श्रेणी के तहत लगी पाबंदियों से राहत मिलने की संभावना कम है क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने सरकार को उससे पूछे बिना ग्रेप-4 हटाने से मना किया है।

दिल्ली में AQI अब 400 से नीचे आया

ग्रेप-4 के प्रतिबंधों के असर से दिल्ली में प्रदूषण स्तर में कमी देखी जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आज के AQI बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में बीते 24 घंटे में औसत AQI 371 दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 419 था। इससे पहले यह 460 था। जाहिर है दो दिन में दिल्ली में प्रदूषण स्तर में करीब 20 फीसदी कमी आई है। दिल्ली में अब प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी से फिसलकर बहुत खराब श्रेणी में आ गया है। 301 से 400 के दायरे में आने वाले AQI को बहुत खराब श्रेणी और 401 से 450 के बीच AQI को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

एनसीआर के शहरों को भी मिली प्रदूषण से राहत

दिल्ली के साथ ही एनसीआर के शहरों की हवा भी अब पहले से बेहतर हो गई है। इन शहरों में AQI बहुत खराब श्रेणी से घटकर खराब श्रेणी में आ गया है। एनसीआर के प्रमुख शहरों में गुरुग्राम में आज AQI 298, फरीदाबाद में 243, नोएडा में 253 और गाजियाबाद में 291 दर्ज किया गया, एक दिन पहले इन शहरों में AQI क्रमश: 374, 259, 304 और 328 था।

Also read: गिरावट में भी Tata Group के स्टॉक ने बनाया नया हाई, ब्रोकरेज दे रहे BUY की सलाह; सालभर में मिला 85 फीसदी से ज्यादा रिटर्न

दिल्ली में लागू हैं ग्रेप 4 की पाबंदियां करवा दीजिए

रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। जिसके बाद सोमवार से प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए ग्रेप-4 की पाबंदियां लगाई गई थी। इन पाबंदियों के तहत सीएनजी, बीएस-6 डीजल और जरूरी सेवाओं से संबंधित गाड़ियों को छोड़कर दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-आवश्यक हल्के कमर्शियल गाड़ियों पर प्रतिबंध, निर्माण कार्य पर पूरी तरह प्रतिबंध के साथ अन्य कड़े उपाय शामिल हैं। दिल्ली सरकार ने स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं बंद कर दी हैं। साथ ही दिल्ली सरकार ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी विभागों में काम करने वाले आधे कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत दी है।

Advertisement
First Published - November 21, 2024 | 6:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement