facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

Delhi weather today: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल; बारिश होगी या नहीं, मौसम विभाग ने बताया

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार सुबह नौ बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 92 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

Last Updated- July 18, 2024 | 11:22 AM IST
Delhi Weather Update

Delhi weather update: देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी (IMD) ने बताया कि दिल्ली में दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। विभाग ने कहा कि शहर में अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

संतोषजनक श्रेणी में दिल्ली का वायु प्रदूषण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार सुबह नौ बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 92 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

First Published - July 18, 2024 | 11:21 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट