facebookmetapixel
RBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलानMRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछाल

Delhi Weather Today: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम, घर से निकलने से पहले चेक कर लें आज का वेदर अपडेट

Delhi Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली समेत भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम साफ रहने के आसार हैं, जबकि कुछ ही इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

Last Updated- September 21, 2024 | 10:33 AM IST
Monsoon
Representative Image

Delhi Weather Today: दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय के लिए सामान्य माना जा रहा है। शाम 5:30 बजे तक न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 14 सालों में सितंबर का सबसे कम तापमान था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 6 दिनों तक दिल्ली मौसम संबंधी ‘ग्रीन जोन’ में रहेगी, इसलिए किसी प्रकार का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया जाएगा।

आज नहीं होगी बारिश

शनिवार को दिल्ली-NCR के आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, हालांकि बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली समेत भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम साफ रहने के आसार हैं, जबकि कुछ ही इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आगामी सप्ताह में भी राजधानी दिल्ली में अच्छी बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

दिल्ली का AQI

वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 112 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

AQI के मानकों के अनुसार, 0 से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

देशभर में बारिश का अलर्ट: उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में तेज बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पर्वतीय राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ओडिशा के कई जिलों में भी बारिश के आसार बने हुए हैं, जबकि राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना कम बताई जा रही है।

First Published - September 21, 2024 | 10:33 AM IST

संबंधित पोस्ट