facebookmetapixel
Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में जमकर बरस रहे मेघ, जानें दिनभर कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में इस मानसून के दौरान अब तक 913.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 56 प्रतिशत अधिक है।

Last Updated- September 11, 2024 | 10:28 AM IST
Delhi rains
Representative image

Delhi weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए सामान्य रूप से बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना जताई थी। देश की राजधानी का बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

मंगलवार को भी राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे पूरे दिन शहर की सड़कों पर ट्रैफिक रहा। साथ ही पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों की प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया।

येलो अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अधिकारियों ने शहर में और बारिश और 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही शुक्रवार तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

IMD के मुताबिक, दिल्ली में 13 सितंबर तक तेज बारिश की संभावना है। नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी बारिश होने की उम्मीद है।

इस मानसून जमकर हुई बारिश

राष्ट्रीय राजधानी में इस मानसून के दौरान अब तक 913.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 56 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार है।

स्काइमेट वेदर सर्विसेज के निजी मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत ने पीटीआई को बताया कि इस साल दिल्ली में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

उन्होंने बताया कि जुलाई में भले ही शहर में कम दिन बारिश हुई हो, लेकिन सिर्फ दो या तीन दिन की भारी बारिश ने कुल बारिश में बड़ा योगदान दिया।

पलावत के अनुसार, अगस्त में ज्यादा दिनों तक बारिश हुई, जिससे कुल बारिश में इजाफा हुआ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में इस मौसम में 913.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य तौर पर 586.9 मिमी होनी चाहिए थी। यह सामान्य से 56 प्रतिशत ज्यादा है।

First Published - September 11, 2024 | 10:27 AM IST

संबंधित पोस्ट