facebookmetapixel
महंगी होंगी टाटा की कारें, आने वाले हफ्तों में बढ़ेंगे दामIncome Tax new rules: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी नई टैक्स व्यवस्था, सैलरी से शेयर बाजार तक बदलेगा हिसाब-किताबमलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोरWeather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफा

Delhi Weather: मौसम के कारण दिल्ली आने वाली 22 ट्रेन लेट, पारा 8.2 डिग्री तक लुढ़का

रेलवे के अनुसार, दिल्ली और विभिन्न राज्यों में मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण दिल्ली आने वाली 22 ट्रेन एक से छह घंटे की देरी से चलीं।

Last Updated- January 07, 2024 | 12:25 PM IST
Weather Today

Delhi Weather Today:  राष्ट्रीय राजधानी और विभिन्न राज्यों में मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण रविवार को दिल्ली आने वाली 22 ट्रेन देरी से चलीं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 79 फीसदी दर्ज किया गया।

आईएमडी ने कहा कि आने वाले सप्ताह में दिल्ली में हल्के और मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा तथा नौ जनवरी को बादल छाए रहने एवं हल्की बारिश होने के आसार हैं।

रेलवे के अनुसार, दिल्ली और विभिन्न राज्यों में मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण दिल्ली आने वाली 22 ट्रेन एक से छह घंटे की देरी से चलीं। आईएमडी ने रविवार को आसमान मुख्यतः साफ रहने और सुबह के समय हल्का कोहरा रहने का पूर्वानुमान जताया।

दिल्ली में हवा बहुत खराब’ श्रेणी में

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 341 ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

 

First Published - January 7, 2024 | 12:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट