facebookmetapixel
ट्रेड डील के बाद बाजार का भरोसा क्यों लौटा अंबानी-अदाणी पर?Explainer: India-US Trade Deal के बाद देश के टेक्सटाइल सेक्टर को कैसे बूम मिलने वाला है?अमेरिकी टैरिफ कटौती से रत्न, आभूषण और कपड़ा सेक्टर को बढ़ावा, रूसी तेल से तुरंत दूरी मुश्किल: Moody’sHAL, BEL से लेकर PTC तक निवेश का मौका, ब्रोकरेज ने डिफेंस शेयरों पर हाई टारगेट तय किएStocks To Buy: ₹200 से सस्ते ये दो PSU स्टॉक्स दे सकते हैं अच्छा मुनाफा! नतीजों के बाद ब्रोकरेज की BUY रेटिंगअमेरिकी ड्यूटी में कटौती से झींगा इंडस्ट्री को बड़ी राहत, कॉ​म्पिटिटर्स के मुकाबले स्थिति बेहतरभारत-अमेरिका ट्रेड डील से ‘काफी अनिश्चितता खत्म हुई’: DEA सचिवAdani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21% बढ़ा, 3043 करोड़ रुपये पहुंचा; शेयर 9% उछलाHyundai Motors Share: Q3 में 6% बढ़ा मुनाफा, अब स्टॉक में आएगा तेजी? एमके ग्लोबल ने बतायाIndia-US ट्रेड डील से रुपये को मिली पावर, डॉलर के मुकाबले 119 पैसे उछला

Delhi Pollution: राजधानी में प्रदूषण हुआ कम, लेकिन AQI अभी भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में, जानिए आपके इलाके की हवा कैसी है

अगर बात राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की करें तो यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में थोड़ा सुधार हुआ है और यह अधिकतर जगह यह 'मध्यम' श्रेणी में रहा।

Last Updated- December 26, 2024 | 9:18 AM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: PTI

Delhi Pollution Update: वायु प्रदूषण का स्तर कम होने के बावजूद राजधानी की हवा अभी भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। गुरुवार (26 दिसंबर) को सुबह 8 बजे बीते 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 341 रहा। हालांकि, मौसम की स्थिति अनुकूल होने के चलते इसमें और सुधार होने की उम्मीद है।

इससे पहले वायु गुणवत्ता में सुधार होने के बाद दिल्ली से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) IV प्रतिबंध को हटा दिया गया था। GRAP IV में सभी निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध, दिल्ली में गैर-आवश्यक प्रदूषणकारी ट्रकों का प्रवेश पर रोक और कक्षा 10 और 12 को छोड़कर सभी कक्षाओं को हाइब्रिड मोड में चलाना शामिल था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह 6 बजे तक दिल्ली के विभिन्न इलाकों में AQI का स्तर इस प्रकार था: विवेक विहार (372), ओखला फेज 2 (369), रोहिणी (377), आईटीओ (340), अशोक विहार (362), वजीरपुर (366), शादीपुर (319), जहांगीरपुरी (375), नरेला (325), डीटीयू (297), आर.के. पुरम (391), आनंद विहार (370), पूसा (358) और पंजाबी बाग (363)।

NCR में वायु गुणवत्ता

अगर बात राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की करें तो यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में थोड़ा सुधार हुआ है और यह अधिकतर जगह यह ‘मध्यम’ श्रेणी में रहा। हालांकि, हरियाणा के गुरुग्राम में AQI ‘खराब’ श्रेणी में रहा, जहां  AQI 249 दर्ज किया गया। रोहतक में AQI 187 रहा। उत्तर प्रदेश के इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ रही, नोएडा में  AQI 225 और गाजियाबाद में  AQI 229 दर्ज किया गया।

दिल्ली में शीतलहर के साथ साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में भी शीतलहर और कोहरे की स्थिति बनी रही, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 8.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। IMD ने आज (26 दिसंबर) नई दिल्ली में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है, जिससे तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।

First Published - December 26, 2024 | 9:18 AM IST

संबंधित पोस्ट