भारत

Delhi Fire: दिल्ली के आईटीओ में आयकर विभाग की इमारत में लगी आग

आयकर विभाग की जिस इमारत में आग लगी, उसके ठीक सामने पुराना पुलिस मुख्यालय था जो अभी भी सुरक्षा बलों की कुछ इकाइयों का केन्द्र है।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 14, 2024 | 4:49 PM IST

दिल्ली के आईटीओ में मंगलवार को आयकर विभाग की इमारत में आग लग गई। घटना से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने जानकारी दी। आयकर विभाग की जिस इमारत में आग लगी, उसके ठीक सामने पुराना पुलिस मुख्यालय था जो अभी भी सुरक्षा बलों की कुछ इकाइयों का केन्द्र है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने कहा, ”हमें दोपहर 3.07 बजे आयकर विभाग की इमारत में आग लगने की सूचना मिली। हमने कुल 21 दमकल गाड़ियां भेजी हैं। हमने आगे लगने की जांच और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी है।”

सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो के अनुसार, इमारत के भीतर लोगों ने आग से बचने के लिए खिड़की के किनारों पर शरण ली थी। घटना के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

First Published : May 14, 2024 | 4:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)