facebookmetapixel
Economy Survey 2026: फाइलों से बाहर, जनता तक पहुंच रही सरकार; बजट से पहले बोले पीएम मोदीGold Price Surge: फेड के फैसले के बीच सोना-चांदी बेकाबू, क्या यह आखिरी तेजी है? एक्सपर्ट से जानेंUS ट्रेजरी सचिव ने भारत-EU FTA पर साधा निशाना, बोले- यूरोप ने यूक्रेन से ऊपर व्यापार को रखाUPI के बीच कैश क्यों बना हुआ है बैकअप प्लान? बीते एक साल में ATM से पैसा निकालने में बड़ा बदलावDefence Stock: ₹73,000 करोड़ की ऑर्डर बुक, Q3 में मुनाफा 21% उछला; ब्रोकरेज बोले – अभी और चढ़ेगासोने-चांदी के भाव बेकाबू, चांदी ₹4 लाख और सोना ₹1.76 लाख के पारपुरानी लड़ाई के बाद नई दोस्ती? ONGC–RIL डीलहोटल सेक्टर में पैसा ही पैसा, ट्रैवल बूम का सीधा असरQ3 में SBI Life को ₹577 करोड़ का मुनाफा- लेकिन चिंता क्यों?Unacademy का बड़ा यू-टर्न, ट्यूशन सेंटर बेचने की तैयारी

Delhi: दिल्ली में सेंधमारी के मामले 23 फीसदी बढ़े

दिल्ली पुलिस के अपराध आंकड़ों के अनुसार इस साल 15 अगस्त तक चोरी के कुल 5,438 मामले दर्ज किए गए जो 2023 के मामलों की तुलना में 23.9 प्रतिशत अधिक है।

Last Updated- August 22, 2024 | 11:14 AM IST
arrested
Representative image

राष्ट्रीय राजधानी में सेंधमारी के मामलों में पिछले साल की तुलना में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दिल्ली पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।

पुलिस सूत्रों ने चोरी के मामलों में वृद्धि के लिए दो मुख्य कारकों को जिम्मेदार ठहराया है। उनके अनुसार, ऐसे अपराधों में नाबालिगों और किशोरों की संलिप्तता बढ़ी है और जागरुकता बढ़ने के कारण अधिक निवासी शिकायत दर्ज करा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के अपराध आंकड़ों के अनुसार इस साल 15 अगस्त तक चोरी के कुल 5,438 मामले दर्ज किए गए जो 2023 के मामलों की तुलना में 23.9 प्रतिशत अधिक है। 2023 में इसी अवधि में चोरी के 4,389 मामले दर्ज किए गए थे।

साल 2022 में 15 अगस्त तक ऐसे 3,394 मामले सामने आए। आंकड़ों से पता चला है कि राष्ट्रीय राजधानी में 2023 और 2022 में सेंधमारी के क्रमशः 6,916 और 6,189 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 2024 में 1,764 और 2023 में 1,397 मामले सुलझाए गए। वैसे घरों में चोरी के मामलों में 13 फीसदी की गिरावट आई है और इस साल 15 अगस्त तक यह संख्या 11,944 और 2023 में 13,863 थी। आंकड़ों के मुताबिक, 2022 में इसी अवधि में घरों में चोरी के कम से कम 9,318 मामले सामने आए थे।

वर्ष 2023 में घरों में चोरी के कम से कम 2,164 मामले और 2022 में 18,020 मामले दर्ज किए गए। इस साल वाहन चोरी के मामलों में भी कमी आई है। 15 अगस्त तक वाहन चोरी के 23,794 मामले दर्ज किए गए, जो 2.88 प्रतिशत की गिरावट दर्शाते हैं। 2023 में 15 अगस्त तक वाहन चोरी के कुल 24,500 मामले और 2022 में 22,681 मामले दर्ज किए गए। वर्ष 2023 में पूरे साल में वाहन चोरी के 40,045 मामले और 2022 में 38,248 मामले दर्ज किए गए।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में चोरी के मामलों में वृद्धि का एक मुख्य कारण नाबालिगों और किशोरों की संलिप्तता है। नाम न बताने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरोह अक्सर चोरी के लिए नाबालिगों को शामिल करते हैं क्योंकि उनके पकड़े जाने की संभावना अपेक्षाकृत कम होती है। उन्होंने कहा कि इन नाबालिगों को आसानी से जमानत मिल जाती है और वे फिर से इसी तरह के अपराधों में शामिल हो जाते हैं।

अधिकारी ने कहा कि लोगों में बढ़ती जागरुकता भी एक कारक है जिसके कारण चोरी के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस बार-बार लोगों से ताले के बजाय इंटरलॉकिंग सिस्टम का उपयोग करने और घर से बाहर होने पर भी अपने घरों में लाइट चालू रखने के लिए कहती है। राष्ट्रीय राजधानी में 15 पुलिस जिले और 180 पुलिस थाने हैं।

First Published - August 22, 2024 | 11:14 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट