facebookmetapixel
Advertisement
SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी29 दिग्गज शेयर 200-DMA के नीचे! क्या अब बेचने का समय आ गया? बता रहे एक्सपर्टIIP डेटा आया: इंडस्ट्री में सुधार के संकेत, लेकिन बाजार के सामने नई चुनौतीMaruti Suzuki, TVS Motor: ऑटो कंपनियों के लिए खतरा? तेजी के बीच निर्यात पर मंडराया संकटStock Market today: भारी गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 1700 अंक टूटा, निफ्टी 24,400 के नीचेStocks to Watch: डाबर, अदाणी पोर्ट्स, सिप्ला, JSW सीमेंट समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजरSedemac Mechatronics IPO: अप्लाई करने के लिए खुला, सब्सक्राइब करें या नहीं? जानें GMP और ब्रोकरेज की सलाह

Delhi Bomb Threat: स्कूल में बम की धमकी देने वाले छात्र को हिरासत में लिया गया

Advertisement

दिल्ली के एक स्कूल को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जो इस सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजे जाने की तीसरी घटना है।

Last Updated- December 14, 2024 | 4:02 PM IST
Delhi schools receive bomb threat mail
Representative Image

दक्षिण दिल्ली के वसंत विहार इलाके में स्थित अपने स्कूल में बम की धमकी वाला ई-मेल भेजने के आरोप में 12 वर्षीय एक छात्र को हिरासत में लिया गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूत्र ने बताया कि यह विद्यालय उन 30 विद्यालयों में शामिल था, जिन्हें शुक्रवार को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली थी। उन्होंने बताया कि छात्र का पता लगा लिया गया और तुरंत उसे हिरासत में ले लिया गया। सूत्र ने बताया कि उसके माता-पिता को चेतावनी दी गई और बाद में उसे जाने दिया गया।

सूत्रों ने कहा कि छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसने दिल्ली के कई विद्यालयों को बम की धमकी मिलने की खबर देखने के बाद यह ई-मेल भेजा था। सूत्र ने बताया कि उसे लगा कि वह पकड़ा नहीं जाएगा क्योंकि पहले के मामलों में कोई भी आरोपी अभी तक पकड़ा नहीं गया है।

गत सोमवार को कम से कम 44 विद्यालयों को इसी प्रकार के ईमेल प्राप्त हुए। दिल्ली के एक स्कूल को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जो इस सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजे जाने की तीसरी घटना है।

Advertisement
First Published - December 14, 2024 | 4:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement