facebookmetapixel
42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफाईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनीदुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पार

Delhi Assembly election results 2025: नई दिल्ली, जंगपुरा और ओखला समेत अन्य हॉट सीट का क्या है हाल?

खबर लिखे जाने तक सामने आये रुझानों के मुताबिक भाजपा 42 सीटों पर आगे चल रही है। AAP को 28 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है।

Last Updated- February 08, 2025 | 11:03 AM IST
Delhi Assembly election results 2025: What is the condition of hot seats including New Delhi, Jangpura and Okhla?

Delhi Assembly election results 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतगणना शुरू होने के साथ ही, उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय राजधानी में धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर प्रार्थना की और आशीर्वाद मांगा। राजधानी में कड़ी सुरक्षा के बीच 70 विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है। खबर लिखे जाने तक सामने आये रुझानों के मुताबिक भाजपा 42 सीटों पर आगे चल रही है। AAP को 28 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है।

हॉट सीट पर क्या है हाल

नई दिल्ली (New Delhi)

अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ने की अपनी परंपरा जारी रखी है, जो पिछले तीन विधानसभा चुनावों से लगातार जारी है। उनका मुकाबला BJP के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है। तीसरे राउंड के वोटों की गिनती के बाद नई दिल्ली सीट से APP के मुखिया अरविंद केजरीवाल 343 वोटों के साथ आगे चल रहे है।

केजरीवाल ने 2020 में 21,687 वोटों से जीत हासिल की थी, इस बार महिलाओं को ₹2,100 की मासिक सहायता सहित AAP की कल्याणकारी योजनाओं को अपनी प्रमुख चुनावी रणनीति बना रहे हैं।

ओखला (Okhla)

मुस्लिम बहुल क्षेत्र ओखला से भाजपा उम्मीदवार मनीष चौधरी 1734 वोटों से आगे चल रहे है। AAP के अमानतुल्ला खान दूसरे नंबर पर है। अमानतुल्ला खान ओखला से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने अरिबा खान को मैदान में उतारा है। 2015 और 2020, दोनों ही चुनावों में खान ने BJP के ब्रह्म सिंह के खिलाफ 60,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

Also read: Delhi election results 2025 LIVE updates: 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में BJP की वापसी की उम्मीद! AAP 29 सीटों पर फंसती दिख रही

जंगपुरा (Jangpura)

जंगपुरा से AAP के प्रमुख नेताओं में से एक मनीष सिसोदिया आगे चल रह है। AAP ने 2015 और 2020 में जंगपुरा सीट पर प्रवीण कुमार के साथ जीत दर्ज की थी। इस साल पार्टी ने उन्हें बदलकर मनीष सिसोदिया को उम्मीदवार बनाया है, जिनका मुकाबला कांग्रेस के तरविंदर सिंह मारवाह और फरहाद सूरी से होगा। 2020 में AAP ने इस सीट पर 15,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

कालकाजी (Kalkaji)

कालकाजी में AAP, कांग्रेस और BJP के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। तीसरे राउंड के वोटों की गिनती के साथ BJP उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी आगे 1039 वोटों से आगे चल रहे हैं।

AAP ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सिंह को कांग्रेस की अलका लाम्बा और BJP के रमेश बिधूड़ी के खिलाफ मैदान में उतारा है। कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,94,515 मतदाता हैं। 2020 में आतिशी ने BJP के धरमबीर सिंह को 11,393 वोटों के अंतर से हराया था।

First Published - February 8, 2025 | 10:53 AM IST

संबंधित पोस्ट