facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

Cyclone Speeds: 2019 से 4.5 करोड़ लोग हुए चक्रवात से प्रभावित, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में दिखा सबसे ज्यादा असर

पश्चिमी तट पर आए इस तूफान से 7 लाख लोग प्रभावित हुए और 200 लोगों की जान चली गई।

Last Updated- May 27, 2024 | 11:10 PM IST
Cyclone warning in Gujarat, people living in huts in Kutch asked to move to safe places गुजरात में चक्रवात की चेतावनी, कच्छ में झोपड़ों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने कहा गया

डिजास्टर डेटाबेस ईएम-डीएटी के मुताबिक 2019 से अब तक चक्रवाती तूफान से आई बाढ़ के कारण भारत में 4.5 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। 2019 में ओडिशा में आए चक्रवात फानी से 50 लोगों की जान चली गई थी और 2 करोड़ लोग प्रभावित हुए थे। यह ओडिशा के सबसे बुरे तूफानों में से एक था।

अगले साल अंफन चक्रवात से 90 लोगों की मौतें हुईं और 1.8 करोड़ लोग प्रभावित हुए। इसका असर मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल और ओडिशा में था। एक साल बाद 2021 में आए चक्रवात तौकाते ने गुजरात को प्रभावित किया।

पश्चिमी तट पर आए इस तूफान से 7 लाख लोग प्रभावित हुए और 200 लोगों की जान चली गई।

तेज हवाओं के साथ आने वाले चक्रवात से संपदा और लोगों का जनजीवन बहुत प्रभावित होता है। उदाहरण के लिए तौकाते की रफ्तार 222 किलोमीटर प्रति घंटे थी। अंफन की रफ्तार 185 किलोमीटर प्रति घंटे थी। वहीं गुजरात के कच्छ क्षेत्र में आए बिपरजय की रफ्तार 125 किलोमीटर प्रति घंटे थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चक्रवात रेमल (Cyclone Remal ) के कारण कोलकाता में 74 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

First Published - May 27, 2024 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट