facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

वाणिज्य मंत्रालय ने चीनी कांच के इंपोर्ट पर पांच साल के लिए डंपिंग-रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की

डीजीटीआर ने जांच के बाद कहा कि उत्पाद को भारत में सामान्य से भी कम कीमत पर निर्यात किया जा रहा है, जिससे डंपिंग हो रही है और उससे घरेलू विनिर्माता प्रभावित हो रहे हैं।

Last Updated- September 02, 2023 | 3:21 PM IST
Govt Replaces ‘Certificate’ with ‘Proof’ in Rules of Origin Regulations

वाणिज्य मंत्रालय (Ministry of Commerce) ने घरेलू कंपनियों को चीन से आने वाले सस्ते उत्पादनों से बचाने के लिए घरेलू उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले चीनी कांच के आयात पर 243 डॉलर प्रति टन तक डंपिंग-रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है। शुल्क लगाने पर अंतिम निर्णय वित्त मंत्रालय लेगा।

एक घरेलू कंपनी द्वारा शिकायत किए जाने पर वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने चीन में बनने वाले या वहां से निर्यात किए गए ‘1.8 एमएम से 8 एमएम के बीच मोटाई और 0.4 वर्ग मीटर या उससे कम आकार वाले कठोर कांच’ की कथित डंपिंग की जांच की है।

यह भी पढ़ें : Fuel Price: कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर घटा, डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर कर बढ़ा

कांच प्रसंस्करण की सुरक्षा/विशेषता के एक निकाय फेडरेशन ऑफ सेफ्टी ग्लास ने डंपिंग-रोधी जांच शुरू करने के लिए आवेदन दिया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उत्पादों की डंपिंग से घरेलू उद्योग प्रभावित हो रहा है।

डीजीटीआर ने जांच के बाद कहा कि उत्पाद को भारत में सामान्य से भी कम कीमत पर निर्यात किया जा रहा है, जिससे डंपिंग हो रही है और उससे घरेलू विनिर्माता प्रभावित हो रहे हैं।

First Published - September 2, 2023 | 3:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट