facebookmetapixel
दक्षिण भारत के आसमान में नई उड़ान: अल हिंद से लेकर एयर केरल तक कई नई एयरलाइंस कतार मेंGDP की रफ्तार तेज, लेकिन अरबपतियों की कमाई पीछे छूटी; 2025 में संपत्ति में गिरावटIT सेक्टर की ग्रोथ पर ब्रेक, FY26 की तीसरी तिमाही में भी कमाई सपाट रहने के पूरे आसारफ्लाइट में पावर बैंक पर सख्ती: DGCA के आदेश के बाद एयरलाइंस ने बदला नियम, यात्रियों के लिए अलर्टZomato हर महीने 5,000 गिग वर्कर्स को नौकरी से निकालता है, 2 लाख लोग खुद छोड़ते हैं काम: गोयलनया इनकम टैक्स कानून कब से लागू होगा? CBDT ने बताई तारीख, अधिकारियों से तैयार रहने को कहाUS Venezuela Attack: वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई: वैश्विक तेल आपूर्ति पर क्या असर?GST में बदलाव के बाद भी SUV की यूज्ड कार मार्केट पर दबदबा बरकरार, युवा खरीदारों की पहली पसंदक्या बीमा कंपनियां ग्राहकों को गलत पॉलिसी बेच रही हैं? IRDAI ने कहा: मिस-सेलिंग पर लगाम की जरूरतजिस तरह अमेरिका ने वेनेजुएला से मादुरो को उठा लिया, क्या उसी तरह चीन ताइवान के साथ कर सकता है?

महिलाओं को रोजगार देने के मामले में टॉप पर चेन्नई

Last Updated- January 05, 2023 | 10:45 PM IST
Lek Ladki Yojana: Lek Ladki Yojana to make girls millionaires implemented in Maharashtra
BS

दक्षिण भारत के शहर महिलाओं के रोजगार के मामले में शीर्ष पर हैं। इनमें सर्वश्रेष्ठ शहर चेन्नई , उसके बाद पुणे, बेंगलूरु, हैदराबाद और मुंबई हैं। यह जानकारी समावेशी कार्यस्थल पर नजर रखने वाली फर्म अवतार ने अपनी रिपोर्ट में दी।

रिपोर्ट में महिलाओं के रोजगार के लिए अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए मानदंड स्थापित करने वाले भारत के 111 शहरों की सूची है। इस सूची में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शीर्ष के 10 अन्य शहरों में अहमदाबाद, विशाखापत्तनम, कोलकाता, कोयंबत्तूर और मदुरै हैं।

अवतार समूह के संस्थापक-अध्यक्ष सौंदर्य राजेश ने कहा कि तथ्य यह है कि दक्षिण और पश्चिमी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए रोजगार के मामले में अधिक अनुकूल माहौल है। हुबली, नागपुर, अहमदाबाद और कोयंबत्तूर महिलाओं के रोजगार के प्रमुख केंद्र हैं।

यह भी पढ़ें: Google-CCI Case: NCLAT से गूगल को नहीं मिली राहत, कंपनी को देनी होगी जुर्माने की 10 फीसदी राशि

दिल्ली व कोलकाता जैसे महानगर सामाजिक समावेशन की दृष्टि से पीछे हैं। केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक शीर्ष पांच औसत वाले राज्य हैं। अध्ययन में एक साल के दौरान महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए राज्यों और शहरों के उठाए गए कदम भी शामिल हैं।

First Published - January 5, 2023 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट