facebookmetapixel
Advertisement
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर, डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे गिरा; 91 के ऊपर निकलाहोरमुज पर खतरे के बीच भारत के पास सिर्फ 74 दिन का स्टॉक, लेकिन अगर संकट लंबा चला तो क्या होगा?Gold Silver Price Today: ईरान-इजरायल तनाव से सोना-चांदी में रिकॉर्ड तोड़ उछाल; जानें आज के रेटPM मोदी ने नेतन्याहू से की फोन पर अहम बातचीत, कहा – नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरिजंग के बीच कच्चा तेल 1 डॉलर महंगा होने पर, कितने बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? समझिए कैलकुलेशनफिनो पेमेंट्स बैंक का एसएफबी बनने का सपना जारी, गुप्ता की गिरफ्तारी ने नहीं रोका रास्ताStock Market Update: अमेरिका-ईरान में जंग के डर से सहमा बाजार, सेंसेक्स 1100 अंक गिरा, निफ्टी 24900 के नीचे; निवेशकों के ₹6 लाख करोड़ साफCCIL का मामला फिर से चर्चाओं में, ईएसएमए से समाधान के लिए RBI सक्रियHoli Travel: होली पर घर जाने की होड़, बुकिंग में जबरदस्त उछालकॉरपोरेट सेक्टर की सेहत सुधरी, क्या अब आएगा निवेश बूम? जानें क्या बोले प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव

केंद्र ने आवास नियमों से जुड़े मानदंडों में संशोधन और छूट को मंजूरी दी: DDA

Advertisement

यह छूट डीडीए अधिनियम, 1957 की धारा 57 के तहत जारी की गई हैं

Last Updated- February 14, 2023 | 10:58 AM IST
DDA

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगर किसी भी व्यक्ति के पास 67 वर्ग मीटर से कम आकार का फ्लैट या भूखंड है तो वह डीडीए के नवनिर्मित फ्लैटों के आवंटन के लिए आवेदन करने का पात्र बन गया है।

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने इसकी जानकारी दी। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने आवास विनियम, 1968 में डीडीए की ओर से प्रस्तावित ‘‘संशोधन अथवा छूट’’ को मंजूरी दे दी है। यह छूट डीडीए अधिनियम, 1957 की धारा 57 के तहत जारी की गई हैं।

बयान में हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं दी गयी है कि मंत्रालय ने इन संशोधनों अथवा छूटों को कब मंजूरी दी। इसमें कहा गया है, ‘‘संशोधन या छूट का मुख्य उद्देश्य आम जनता को बिना किसी प्रतिबंध या बाधा के डीडीए फ्लैट खरीदने में सक्षम बनाना है ।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘दिल्ली में 67 वर्गमीटर से कम के फ्लैट या भूखंड के स्वामित्व वाला कोई भी व्यक्ति डीडीए द्वारा नवनिर्मित फ्लैटों के आवंटन के लिए आवेदन करने के लिए पात्र बन गया है।’’

इसमें कहा गया है कि संशोधन से पहले के मुख्य नियम के अनुसार अगर किसी भी व्यक्ति या उसके परिवार के सदस्यों के पास राष्ट्रीय राजधानी में फ्लैट अथवा भूखंड है तो वह डीडीए फ्लैट के आवंटन के लिये आवेदन करने का पात्र नहीं था ।

Advertisement
First Published - February 14, 2023 | 10:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement