facebookmetapixel
Advertisement
Gold silver price today: ग्लोबल तनाव के बीच भी सोना ₹497 चढ़ा, चांदी ₹2,157 उछलीLIC Agents: डिजिटल दौर में भी LIC के एजेंटों का दबदबा, 93% नया कारोबार इन्हीं के जरिएBrent Crude: FY27 में 82 डॉलर रह सकती है औसत कीमत, ब्रोकेरज ने बताए क्या हैं बड़े जोखिमDefence Stocks: HAL और Solar Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, बताया FY27-FY28 में क्यों बढ़ सकते हैं ऑर्डर?Stock Market Update: सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, Nifty 24,600 के नीचे; PSU Bank और Financial Stocks में बिकवालीJefferies के Chris Wood के पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव! HDFC Bank और PB Fintech की जगह MCX और Lenskart को किया शामिलकच्चे तेल में तेजी, ब्रेंट 83 डॉलर के पार; मिडिल ईस्ट में तनाव से सप्लाई की चिंता बढ़ीStocks To Watch Today: Alkem, Dabur से KPIT तक कई बड़े अपडेट, आज इन शेयरों में रह सकती है जबरदस्त हलचलग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादन

Holi Travel: होली पर घर जाने की होड़, बुकिंग में जबरदस्त उछाल

Advertisement

फ्लाइट और बस बुकिंग में 70% से अधिक बढ़ोतरी, जयपुर में आवास खोज 282% बढ़ी

Last Updated- March 02, 2026 | 8:18 AM IST
travel

होली का लंबा सप्ताहांत शुरू हो चुका है और उत्साह बढ़ने के साथ ही घरेलू यात्रा से जुड़ी गतिविधियां तेजी से रफ्तार पकड़ रही हैं। इक्सिगो के अनुसार, 4 मार्च को मनाई जाने वाली होली के सप्ताह में फ्लाइट बुकिंग में पिछले साल की तुलना में 70-75 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि इसकी बस सेवा शाखा, अभीबस में अग्रिम बुकिंग में 70 प्रतिशत से अधिक की सालाना वृद्धि देखी गई।

प्लेटफॉर्म ने बताया कि होली के लिए लोग घर आकर परिवार से मिल रहे हैं। ऐसे में दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों के लिए हवाई और बस बुकिंग में तेजी आ रही है। गोरखपुर 94 प्रतिशत के साथ हवाई बुकिंग में सबसे आगे है, उसके बाद भोपाल (89 प्रतिशत) और कानपुर (86 प्रतिशत) का स्थान है। दरभंगा, वाराणसी, लखनऊ, रांची और पटना जैसे स्थलों की बुकिंग में भी 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई। हवाई यात्राएं ही नहीं बल्कि ट्रेनों के मार्गों पर लंबी प्रतीक्षा सूची के बावजूद, बसों की अग्रिम बुकिंग भी मजबूत बनी हुई है।

प्लेटफॉर्म ने बताया,‘अभीबस के यात्रा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली-लखनऊ और दिल्ली-वाराणसी मार्गों पर 60 प्रतिशत से अधिक की सालाना वृद्धि दर्ज की गई, जबकि मुंबई-पुणे और मुंबई-नागपुर मार्गों पर 75 प्रतिशत की सालाना वृद्धि देखी गई।’

इक्सिगो के सह-संस्थापक और समूह मुख्य कार्याधिकारी आलोक बाजपेयी ने कहा,‘इस साल होली का सप्ताह के मध्य में आना इस मायने में दिलचस्प है कि यात्री सिर्फ एक दिन के लिए ही जश्न नहीं मना रहे हैं, बल्कि वे इसके इर्द-गिर्द यात्रा का पूरा अनुभव लेना चाह रहे हैं।’

अगोडा के अनुसार, जयपुर, उदयपुर और वृंदावन जैसे पारंपरिक स्थलों और मंदिर वाले शहरों में पिछले वर्ष की तुलना में यात्रा करने वालों की रुचि में वृद्धि देखी गई है। अपने भव्य महल-प्रधान होली समारोहों के लिए प्रसिद्ध गुलाबी शहर जयपुर में, प्लेटफॉर्म पर पिछले वर्ष की तुलना में आवास खोजों में 282 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

इसी बीच, तीर्थ नगरी पुष्कर में, जहां पुष्कर झील और उसके 52 स्नान घाटों के आसपास उत्सव मनाए जाते हैं, खोजों में 195 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। फूलों से मनाई जाने वाली होली और पारंपरिक उत्सवों के लिए प्रसिद्ध उत्तरी शहर वृंदावन और मथुरा में क्रमशः 126 प्रतिशत और 109 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

प्लेटफॉर्म ने बताया, ‘बसंत उत्सव के लिए मशहूर पश्चिम बंगाल के स्थित शांति निकेतन की यात्रा में रुचि दर्शाने में 43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।’

होटल भी अपनी पेशकश को और भी आकर्षक बना रहे हैं। लीला होटल्स की उत्तराधिकारी अमरुदा नायर द्वारा स्थापित अराइया होटल्स अपने सभी होटलों में ठहरने वाले मेहमानों को दूसरी रात के लिए 50 प्रतिशत की छूट दे रहा है।
कॉक्स ऐंड किंग्स के निदेशक करण अग्रवाल ने कहा, ‘होली अब महज एक त्योहार नहीं रह गया है; यह भारतीय कैलेंडर में यात्रा का एक अभिन्न अंग बन गया है। सप्ताह के मध्य में पड़ने के कारण, यात्री सक्रिय रूप से लंबी छुट्टियों की योजना बना रहे हैं, जिससे एक दिन का उत्सव अब कई दिनों की सांस्कृतिक और मनोरंजक यात्राओं में परिवर्तित हो गया है।’

Advertisement
First Published - March 2, 2026 | 8:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement