facebookmetapixel
150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़

Cabinet Decisions: असम में NH-715 के कलियाबोर-नुमालीगढ़ खंड को चौड़ा करने को मिली मंजूरी, खर्च होंगे ₹6,957 करोड़

परियोजना में काजीरंगा नेशनल पार्क (केएनपी) सेगमेंट पर प्रस्तावित वन्यजीव-अनुकूल उपायों का कार्यान्वयन भी शामिल है

Last Updated- October 01, 2025 | 6:33 PM IST
Highways
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Cabinet Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्रिमंडल ने बुधवार को असम में राष्ट्रीय राजमार्ग 715 के कलियाबोर-नुमालीगढ़ सेगमेंट को चौड़ा करने को मंजूरी दे दी। इसकी कुल पूंजीगत लागत 6,957 करोड़ रुपये होगी। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह परियोजना इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) प्रारूप में विकसित की जाएगी। इसकी कुल लंबाई 85.675 किलोमीटर और कुल पूंजीगत लागत 6,957 करोड़ रुपये होगी।

कलियाबोर-नुमालीगढ़ खंड बनेगा 4-लेन हाईवे

परियोजना में काजीरंगा नेशनल पार्क (केएनपी) सेगमेंट पर प्रस्तावित वन्यजीव-अनुकूल उपायों का कार्यान्वयन भी शामिल है। बयान के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-715 (पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग-37) का मौजूदा कलियाबोर-नुमालीगढ़ सेगमेंट दो ‘लेन’ का है जो घनी आबादी वाले जाखलाबंधा (नागांव) और बोकाखाट (गोलाघाट) कस्बों से होकर गुजरता है। मौजूदा राजमार्ग का एक बड़ा हिस्सा या तो काजीरंगा नेशनल पार्क से होकर या पार्क की दक्षिणी सीमा के साथ-साथ गुजरता है जिसमें मार्गाधिकार (आरओडब्ल्यू) 16-32 मीटर तक सीमित है जो काफी खराब ज्यामितीयता के कारण और भी अधिक कठिन हो गया है।

Also Read: DA hike: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली गिफ्ट! सरकार ने 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता

दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद

बयान में कहा गया कि मॉनसून के दौरान, पार्क के अंदर का इलाका जलमग्न हो जाता है जिससे वन्यजीव मौजूदा राजमार्ग को पार करके पार्क से कार्बी-आंगलोंग पहाड़ियों की ओर चले जाते हैं। राजमार्ग पर चौबीसों घंटे भारी यातायात के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं और कई बार जंगली जानवरों की भी मौत हो जाती है।

परियोजना संरेखण दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच-127, एनएच-129) और एक राज्य राजमार्ग (एसएच-35) के साथ एकीकृत है जो समूचे असम में प्रमुख आर्थिक, सामाजिक एवं लॉजिस्टिक्स बिंदुओं (नोड) को निर्बाध संपर्क प्रदान करता है।

PTI इनपुट के साथ

First Published - October 1, 2025 | 6:27 PM IST

संबंधित पोस्ट