facebookmetapixel
सुस्त शुरुआत के बाद सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, घरेलू बाजार में जानें आज के भावपहले कमाते थे ₹52, अब मिलते हैं ₹45; दो-दो ऑर्डर एक साथ ले जाने से डिलीवरी बॉय की कमाई घटीबिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण में 121 सीट के लिए मतदान शुरू, रेस में 1,314 उम्मीदवारFortis से Paytm तक, MSCI की नई लिस्ट में 4 भारतीय शेयर शामिल – चीन ने भी दिखाई ताकतStocks to Watch today: पेटीएम, ब्रिटानिया, अदाणी एनर्जी जैसे दिग्गजों के नतीजे तय करेंगे दिशाStock Market today: शेयर बाजार में हल्की बढ़त, शुरुआती गिरावट के बाद निफ्टी में रिकवरीऋण घटाने की दिशा में अस्पष्ट नीति आर्थिक प्रगति पर पड़ सकती है भारीमहिलाओं को नकदी हस्तांतरण, बढ़ते खर्च राज्यों के लिए बड़ी चुनौतीभारत के प्रति निवेशकों का ठंडा रुख हो सकता है विपरीत सकारात्मक संकेतभारतीय मूल के जोहरान ममदानी होंगे न्यूयॉर्क के मेयर

मेघालय और नगालैंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा : PM मोदी

Last Updated- February 16, 2023 | 11:28 AM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने गुरुवार को मेघालय और नगालैंड के विकास के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को मेघालय और मंगलवार को नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया था।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “भाजपा मेघालय का सर्वांगीण विकास करेगी और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने वाले शासन पर ध्यान केंद्रित करेगी। हमारे घोषणापत्र में राज्य के लिए हमारी योजना के बारे में विस्तार से बताया गया है।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी नगालैंड के विकास पथ में और अधिक गति लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसका दृष्टिकोण पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट में परिलक्षित होता है।”

मेघालय में भाजपा पहली बार सभी 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण और राज्य कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का वादा किया है।

भाजपा ने मेघालय में सत्ता में आने पर कैंटीन के माध्यम से पांच रुपये का भोजन, लड़कियों को स्नातकोत्तर तक मुफ्त शिक्षा, महिला कॉलेज टॉपरों के लिए मुफ्त स्कूटर, एक लड़की के जन्म पर 50,000 रुपये का सरकारी बॉन्ड और एक महिला पुलिस बटालियन का भी वादा किया है।

नगालैंड में पार्टी ने राज्य के पूर्वी हिस्से के लिए विशेष पैकेज और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक बोर्ड की स्थापना का वादा किया है।

भाजपा और उसकी सहयोगी एनडीपीपी 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने 20 और एनडीटीवी ने 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। दोनों राज्यों में 27 फरवरी को मतदान होगा जबकि मतगणना दो मार्च को होगी।

First Published - February 16, 2023 | 11:28 AM IST

संबंधित पोस्ट