facebookmetapixel
सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलर, 2026 में भी अधिग्रहण पर रहेगा जोरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश कमाई और डील्स में दम, फिर भी पर्सिस्टेंट सिस्टम्स पर महंगे वैल्यूएशन का दबावट्रंप के यू-टर्न के बीच शेयर बाजारों में राहत, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछालफोनपे ने आईपीओ के लिए UDRHP दाखिल किया, सिर्फ ओएफएस से जुटाएगी पूंजीजांच के घेरे में सेबी का शिकायत निवारण तंत्र: स्कोर्स और एमआई पोर्टल की कार्यप्रणाली पर उठे सवालमाघ मेले में शंकराचार्य के स्नान को लेकर घमासान, प्रशासन ने भेजा दूसरा नोटिस; यूपी सीएम का तंज

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दिया झामुमो से दिया इस्तीफा

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दिन में आरोप लगाया था कि चंपाई सोरेन की पिछले पांच महीनों से उनकी अपनी सरकार की पुलिस ही जासूसी कर रही थी।

Last Updated- August 28, 2024 | 10:51 PM IST
Champai Soren gave a statement regarding leaving JMM, said- I was insulted while being CM, the way forward is open चंपाई सोरेन ने JMM छोड़ने को लेकर दिया बयान, कहा- CM रहते मेरा अपमान हुआ, आगे की राह खुली
Representative Image

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ उन्होंने विधायकी और मंत्री पद भी छोड़ दिया। पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन को संबोधित अपने इस्तीफे में चंपाई ने कहा कि आदिवासियों के हितों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वह झामुमो की मौजूदा कार्यप्रणाली से बहुत दुखी थे, इसलिए पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर हुए हैं।

इससे पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई ने कहा कि वह झारखंड के हित के लिए भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। चंपाई ने कहा कि वह किसी भी स्थिति से डरे नहीं हैं। उन्होंने इस सप्ताह नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी। वह बुधवार को अपने बेटे के साथ रांची पहुंचे जहां बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

इससे पहले, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दिन में आरोप लगाया था कि चंपाई सोरेन की पिछले पांच महीनों से उनकी अपनी सरकार की पुलिस ही जासूसी कर रही थी।

शर्मा ने दावा किया था कि चंपाई सोरेन के करीबी लोगों ने दिल्ली के एक होटल में झारखंड पुलिस की विशेष शाखा के दो उप निरीक्षकों (एसआई) को पूर्व मुख्यमंत्री पर नजर रखते हुए पकड़ा था। चंपाई सोरेन ने दो फरवरी को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

First Published - August 28, 2024 | 10:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट