facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

आकांक्षी जिला कार्यक्रम ने 112 जिलों में बदल दी 25 करोड़ से ज्यादा लोगों की जिंदगी: PM मोदी

तीन से नौ अक्टूबर तक चलने वाले ‘संकल्प सप्ताह’ का हर दिन एक विशिष्ट विकास थीम के लिए समर्पित है, जिस पर सभी आकांक्षी ब्लॉक काम करेंगे

Last Updated- September 30, 2023 | 1:12 PM IST
Aspirational districts programme's success to form basis of aspirational blocks programme: PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम ने देश के 112 जिलों में 25 करोड़ से अधिक लोगों की जिंदगी बदल दी और इसकी सफलता अब आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का आधार बनेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में भारत मंडपम में आकांक्षी ब्लॉक के लिए सप्ताह भर चलने वाले विशिष्ट कार्यक्रम ‘संकल्प सप्ताह’ की शुरुआत करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने जमीनी स्तर पर विकास के लिए संसाधनों के अधिकतम उपयोग और जन भागीदारी की महत्ता पर जोर दिया।

112 जिलो में चल रहा है आकांक्षी जिला कर्यक्रम

मोदी ने कहा, ‘आकांक्षी जिला कार्यक्रम ने देश के 112 जिलों में 25 करोड़ से अधिक लोगों की जिंदगी बदल दी है। उनके जीवन की गुणवत्ता में बदलाव आया है।’ उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम की सफलता अब आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का आधार बनेगी।

मोदी ने कहा, ‘बहुत कम लोगों को इतने लंबे वक्त तक सरकार चलाने का मौका मिलता है, जैसा कि मुझे मिला है। और मैं अनुभव से यह कहता हूं कि केवल बजट से बदलाव नहीं आता, अगर हम संसाधनों और अभिसारिता का अधिकतम उपयोग करें, तो ब्लॉक के लिए किसी नयी निधि के बिना भी काम किया जा सकता है।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि सुशासन की पूर्व शर्त संसाधनों का अधिकतम उपयोग है। उन्होंने संसाधनों के समान वितरण पर भी जोर दिया। ‘संकल्प सप्ताह’ का संबंध आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन से है।

संकल्प सप्ताह का क्या है प्लान?

प्रधानमंत्री ने सात जनवरी को इस देशव्यापी कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तर पर शासन में सुधार लाना है। इसे देश के 329 जिलों के 500 आकांक्षी ब्लॉक में लागू किया जा रहा है। तीन से नौ अक्टूबर तक चलने वाले ‘संकल्प सप्ताह’ का हर दिन एक विशिष्ट विकास थीम के लिए समर्पित है, जिस पर सभी आकांक्षी ब्लॉक काम करेंगे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पहले छह दिन की थीम क्रमशः ‘संपूर्ण स्वास्थ्य’, ‘सुपोषित परिवार’, ‘स्वच्छता’, ‘कृषि’, ‘शिक्षा’ और ‘समृद्धि दिवस’ है। इसके आखिरी दिन नौ अक्टूबर को ‘संकल्प सप्ताह समावेश समारोह’ के रूप में पूरे सप्ताह किए गए काम का जश्न मनाया जाएगा।

First Published - September 30, 2023 | 1:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट