facebookmetapixel
पीयूष गोयल का दावा: अमेरिकी DDGS से सेहतमंद होगी भारतीय पोल्ट्री, पशु आहार पर ड्यूटी में छूटबजट प्रस्ताव से डेटा सेंटर कंपनियों को मिलेगा भारी फायदा, विदेशी क्लाइंट से कमाई होगी टैक्स फ्री!Q3 में अमेरिकी बाजार ने भारतीय फार्मा पर डाला दबाव, जेनेरिक दवाओं की कीमतें बनीं बड़ी चुनौती350% का बड़ा डिविडेंड! टायर बनाने वाली मशहूर कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेसाइबर अटैक के साये में भारतीय कंपनियां! सर्वे में खुलासा: डेटा चोरी व AI से बिजनेस जगत गहरी चिंता मेंFPI: तीन महीने की भारी बिकवाली पर लगा ब्रेक, भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने की जोरदार वापसीविकसित भारत के लिए चाहिए ‘पावरफुल बैंक’, FM सीतारमण का बड़ा बयानअप्रैल में IPO लाकर स्टॉक मार्केट में दस्तक देगी PhonePe, ₹681 लाख करोड़ के बाजार पर कंपनी की नजरMCap: शेयर बाजार की रफ्तार ने बढ़ाई दौलत, 8 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू में ₹4.55 लाख करोड़ की छलांगMarket Outlook: महंगाई के आंकड़े और Q3 नतीजे तय करेंगे इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशा

Anant Ambani Wedding Guest List: अंबानी की शादी में ग्लैमर का तड़का! Kim Kardashian, Khloe Kardashian भी होंगी शामिल

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने वाले अन्य प्रमुख मेहमानों में फ्यूचरिस्ट पीटर डायमंडिस, कलाकार जेफ कून्स, और सेल्फ-हेल्प कोच जे शेट्टी भी शामिल होंगे।

Last Updated- July 11, 2024 | 12:11 PM IST
FILE PHOTO: Anant Ambani, son of businessman Mukesh Ambani during the sangeet ceremony at Jio World Centre, Mumbai
FILE PHOTO: Anant Ambani, son of businessman Mukesh Ambani during the sangeet ceremony at Jio World Centre, Mumbai

Anant Ambani Wedding Guest List: राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी इस वीकेंड शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मुकेश-नीता अंबानी के छोटे बेटे की शादी में कई नामी हस्तियां शामिल होंगी, जिन्में कुछ खास विदेशी मेहमान भी होंगे।

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी।

आइए, देखते हैं अंबानी की शादी में कौन-कौन से देसी-विदेशी मेहमान होंगे शामिल-

द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी में रियलिटी शो स्टार्स किम कार्दशियन ( Kim Kardashian ) और ख्लोए कार्दशियन (Khloe Kardashian ) भी मेहमान के रूप में शामिल होंगी। इनके अलावा, इस शादी में शामिल होने वाले अन्य प्रमुख मेहमानों में फ्यूचरिस्ट पीटर डायमंडिस, कलाकार जेफ कून्स, और सेल्फ-हेल्प कोच जे शेट्टी भी शामिल होंगे। खबरों के मुताबिक, पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और टोनी ब्लेयर, पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी, पूर्व स्वीडिश प्रधानमंत्री कार्ल बिल्ट और पूर्व कनाडाई प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर भी राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी सामारोह में शामिल होंगे।

इस मेहमान सूची में तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन, आईओसी के उपाध्यक्ष जुआन एंटोनियो समरांच, डब्ल्यूटीओ की महानिदेशक न्गोजी ओकोंजो-इवेला और फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: Ambani wedding: अंबानी के बेटे की शादी से मुंबई के होटलों की बुकिंग में उछाल, एक रात का किराया 1 लाख रुपये तक!

इसके अलावा, एचएसबीसी समूह के अध्यक्ष मार्क टकर, अरामको के सीईओ अमीन नासर, मॉर्गन स्टेनली के प्रबंध निदेशक माइकल ग्रिम्स, एडोब के सीईओ शांतनु नारायण, मुबादला के एमडी खालदून अल मुबारक, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के अध्यक्ष जे ली, लॉकहीड मार्टिन के सीईओ जेम्स टैकलिट, बीपी के सीईओ मरे औचिनक्लोस, टेमासेक के सीईओ दिल्हन पिल्ले और एरिक्सन के सीईओ बोरजे एकहोम भी इस शादी समारोह का हिस्सा होंगे।

इस लिस्ट में एचपी के अध्यक्ष एनरिक लोरेस, एडीआईए बोर्ड सदस्य खलील मोहम्मद शरीफ फौलाथी, कुवैत इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी के प्रबंध निदेशक बदर मोहम्मद अल-साद, नोकिया के अध्यक्ष टॉमी यूट्टो, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन की सीईओ एम्मा वाल्म्स्ले, जीआईसी के सीईओ लिम चो कीट और मोएलिस एंड कंपनी के उपाध्यक्ष एरिक कैंटर भी शामिल हैं। भारत से, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य बिजनेसमैन भी अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे।

अंबानी शादी समारोह के बारे में

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के शादी समारोह के जश्न की शुरुआत 5 जुलाई को संगीत समारोह के साथ हुई, जिसमें बॉलीवुड सितारों के साथ पॉपस्टार जस्टिन बीबर ने भी हिस्सा लिया। इसके बाद 8 जुलाई को हल्दी समारोह और 10 जुलाई को शिव-शक्ति पूजा अंबानी के निवास एंटीलिया में आयोजित की गई। शादी 12 जुलाई को होगी। उत्सव शनिवार, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद के साथ जारी रहेगा। वहीं, वेडिंग रिसेप्शन रविवार, 14 जुलाई को होगा।

इससे पहले, मार्च में प्री-वेडिंग सेरेमनी जामनगर के विशाल वन्यजीव अभ्यारण्य वनतारा में आयोजित की गई थी। इस समारोह में मेटा के मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स, इवांका ट्रंप, कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी और भूटान के राजा और रानी शामिल हुए थे। इस प्री-वेडिंग सेरेमनी में पॉप स्टार रिहाना ने भी परफॉर्म किया था।

First Published - July 11, 2024 | 12:11 PM IST

संबंधित पोस्ट