facebookmetapixel
Advertisement
AM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीत

Air India crash: अहमदाबाद विमान हादसे की जांच के लिए NIA व अन्य केंद्रीय एजेंसियों ने किया घटनास्थल का दौरा

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया, लेकिन इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई।

Last Updated- June 13, 2025 | 5:31 PM IST
Air India Plane Crash

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारियों ने शुक्रवार को अहमदाबाद विमान हादसे की जगह का दौरा किया। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी। गुरुवार दोपहर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट—बोइंग 787 ड्रीमलाइनर—जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे, एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया, लेकिन इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई।

एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो चुकी है। केवल एक यात्री चमत्कारिक रूप से इस हादसे में बच पाया।

Also read: Air India crash: पीड़ित परिवारों को कितना मिलेगा मुआवजा? मॉन्ट्रियल संधि, बीमा, नागरिकता और जांच से तय होगी फाइनल रकम

AAIB ने इस हादसे की जांच शुरू की

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत आने वाले विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। AAIB भारतीय हवाई क्षेत्र में संचालित विमानों से जुड़ी सुरक्षा घटनाओं को ‘हादसा’ और ‘गंभीर घटना’ के रूप में वर्गीकृत करने की जिम्मेदारी निभाता है।

गुजरात पुलिस और फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 के ब्लैक बॉक्स को ढूंढने के प्रयास जारी हैं, क्योंकि इसकी जांच से यह जानने में अहम सुराग मिल सकते हैं कि यह दुर्घटना कैसे हुई।

ब्लैक बॉक्स एक छोटा यंत्र होता है, जो विमान की उड़ान के दौरान उससे जुड़ी अहम जानकारी रिकॉर्ड करता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 13, 2025 | 5:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement