facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने बहरीन, कुवैत को निशाना बनाया; वार्ता रोकने की धमकीMTF में रिकॉर्ड उछाल: ₹1.33 लाख करोड़ पर पहुंचा निवेश, लीवरेज ट्रेडिंग का बढ़ा क्रेजGold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोने का भाव घटेगा या बढ़ेगा? कैसी रहेगी चाल बता रहे हैं एक्सपर्ट्सSIP Trend: 5 साल तक निवेश बनाए रख रहे भारतीय; अब शॉर्ट टर्म रिटर्न नहीं, वेल्थ क्रिएशन पर है पूरा फोकसभूकंप से दहल उठे वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया भारत, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी राहत सामग्री1100% का मोटा डिविडेंड! डीजल इंजन बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेMarket Outlook: भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक आंकड़े और तेल की कीमतों से तय होगी शेयर बाजार की चालटाटा मोटर्स का बड़ा मास्टर प्लान: 2031 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 3 गुना फास्ट होगी चार्जिंगशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारी

अदाणी ने की ऊर्जा क्षेत्र में संतुलित नजरिया अपनाने की वकालत

Advertisement

अदाणी का यह बयान दुबई में जारी 28वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (कॉप-28) के बीच आया है।

Last Updated- December 05, 2023 | 9:48 PM IST
Shares of this company of Adani Group have given 800% return, now there will be a deal worth Rs 3,000 crore with Reliance Power Adani Group की इस कंपनी के शेयरों ने दिया है 800% रिटर्न, अब Reliance Power के साथ होगी 3,000 करोड़ की डील

देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अदाणी ने मंगलवार को हरित महत्त्वाकांक्षाओं की दिशा में प्रयास जारी रखने के साथ ऊर्जा लागत और उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए संतुलित नजरिया अपनाने की वकालत की। अदाणी का यह बयान दुबई में जारी 28वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (कॉप-28) के बीच आया है।

इस सम्मेलन में 118 देशों की सरकारों ने वर्ष 2030 तक दुनिया की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को तिगुना करने का संकल्प जताया है। लेकिन ऊर्जा उत्पादन में जीवाश्म ईंधन की हिस्सेदारी की मात्रा कम करने पर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। अदाणी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी एक पोस्ट में संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की बात कही।

उन्होंने कहा ‘कॉप-28 के शुरुआती उत्साहजनक संकेतों के बीच यह याद रखना प्रासंगिक है कि कुल मिलाकर (हमारी 1.4 अरब जनसंख्या को देखते हुए) हम दुनिया के तीसरे सबसे बड़े प्राथमिक ऊर्जा उपभोक्ता हैं लेकिन हमारी प्रति व्यक्ति बिजली खपत 1,250 किलोवाट घंटा के साथ वैश्विक औसत के एक-तिहाई से भी कम और विकसित दुनिया के एक-सातवें हिस्से से भी कम है।’

उन्होंने कहा कि भारत 2030 तक अपनी उत्सर्जन तीव्रता को वर्ष 2005 के स्तर से 45 प्रतिशत तक कम करने की प्रतिबद्धता को पूरा करने में अपने लक्ष्य से आगे निकलने वाला एकमात्र बड़ा देश है। उन्होंने कहा कि सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को विशाल हरित महत्त्वाकांक्षाओं में तेजी लाने के साथ-साथ ऊर्जा लागत, ऊर्जा उपलब्धता और हरित ऊर्जा उद्देश्यों को संतुलित करना चाहिए।

Advertisement
First Published - December 5, 2023 | 9:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement