facebookmetapixel
Advertisement
सिर्फ सैलरी से नहीं चलेगा काम! जानिए कैसे शेयर बाजार, बिजनेस और फ्रीलांसिंग से बढ़ाएं अपनी कमाईMaruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाईSun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डर

Paytm पर क्यों बरकरार है विदेशी ब्रोकरेज फर्मों का तेजी का नजरिया

Advertisement

Paytm का शेयर सोमवार को NSE पर कारोबारी सत्र के दौरान 5 फीसदी के अपर सर्किट 428.10 रुपये को छू गया।

Last Updated- February 26, 2024 | 10:47 PM IST
Paytm

पेटीएम ब्रांड के तहत वित्तीय सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का शेयर सोमवार को एनएसई पर कारोबारी सत्र के दौरान 5 फीसदी के ऊपरी सर्किट 428.10 रुपये को छू गया। इस कंपनी की बैंकिंग सहायक पेटीएम पेमेंट्स बैंक भी है।

शेयर में सोमवार को बढ़ोतरी तब हुई जब आरबीआई ने नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद कहा था कि वह पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों को चार से पांच अन्य बैंकों की ओर ले जाने की संभावना तलाशे।

ज्यादातर विश्लेषकों का मानना है कि इस कदम से पेटीएम पेमेंट बैक के ग्राहक अन्य साझेदारों की ओर जा सकेंगे। इसका मकसद इस्तेमाल करने वालों की असुविधा कम करना है लेकिन पेटीएम को न्यूनतम व सीमित वॉल्यूम नुकसान होगा।

मॉर्गन स्टैनली के विश्लेषकों के मुताबिक फोनपे और गूगल पे की बाजार हिस्सेदारी यूपीआई में दिसंबर 2023 में 84 फीसदी थी और पेटीएम पेमेंट्स बैंक की 11 फीसदी (कुल यूपीआई, पी2पी वैल्यू मार्केट शेयर समेत)।

इस बीच, एक्सचेंजों पर पेटीएम का शेयर 16 फरवरी के रिकॉर्ड निचले स्तर 318.05 रुपये से 35 फीसदी सुधर चुका है। इस शेयर ने 10 अक्टूबर, 2023 को 52 हफ्ते के उच्चस्तर 998.30 रुपये को छुआ था। अग्रणी ब्रोकरेज फर्मों ने हालिया घटनाक्रम की व्याख्या इस तरह से की है…

गोल्डमैन सैक्स- लक्षित कीमत (मूल स्थिति में) : 450 रुपये, लक्षित कीमत (तेजी की स्थिति में) : 750 रुपये

आरबीआई का नया कदम पेटीएम यूपीआई हैंडल को बिना अड़चन अन्य बैंकों की ओर ले जा सका (बशर्ते एनपीसीआई मंजूरी दे) तो इससे कंपनी का बड़ा हल निकलेगा। अगर पेटीएम अपने अधिकांश यूपीआई यूजर्स को दूसरी जगह ले जाने में सफल होता है और अपनी उधारी योजनाओं को सीमित अवरोध के साथ बहाल करता है तो हम प्रति शेयर इसमें अंतनि​र्हित कीमत 750 रुपये देखेंगे।

हालांकि उम्मीद है कि कुछ यूजर्स और मर्चेंटों की हिस्सेदारी का नुकसान इस बीच में होगा क्योंकि प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है और यह भी कि उधारी में सुधार को लेकर स्पष्टता काफी कम है। हम मानकर चल रहे हैं कि पेटीएम का मासिक लेनदेन वाला यूजर आधार वित्तवर्ष 25 में घटकर 8-8.5 करोड़ रह जाएगा जो अभी 10 करोड़ है। ऐसे में हमारा लक्ष्य 450 रुपये का है।

बर्नस्टीन- लक्षित कीमत : 600 रुपये

हालिया घटनाक्रम पेटीएम के लिए काफी सकारात्मक है। ग्राहकों और व्यापारियों की सुविधा के लिए आरबीआई का समाधान हमारी इस मान्यता को बढ़ाता है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ग्राहक अन्य साझेदारों के पास आसानी से चले जाएंगे।

इसका मकसद हालांकि ग्राहकों की असुविधा सीमित करना हो सकता है, लेकिन इसका साइड इफेक्ट पेटीएम के वॉल्यूम पर होगा और यह नुकसान सीमित ही होगा।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement