facebookmetapixel
Advertisement
UTI के दौर से SIP तक, कैसे बदल गया म्युचुअल फंड?पश्चिमी मानक भारत पर न थोपें, छोटी कारों का बाजार खत्म नहीं हुआ: आर. सी. भार्गवHDFC Bank पर उठे सवालों के बीच चेयरमैन ने क्या कहा?शेयर बाजार में नया गणित! Closing Auction से क्यों बदल रहे हैं Sensex-Nifty के क्लोजिंग आंकड़े1,000 KM तक की है रेंज, अब दूसरे देश खरीदना चाहते हैं भारत का ‘काल’भारत के सर्विस सेक्टर को लगा बड़ा झटका! 4 साल में सबसे धीमी हुई रफ्तार, PMI गिरकर 53.3 पर पहुंचाजब पूरा सीमेंट सेक्टर ‘Neutral’, तब JK Cement ही क्यों बना टॉप पिक?Stock Market Today: GIFT Nifty में हल्की बढ़त, एशियाई बाजारों में कमजोरी; आज Hero MotoCorp, LIC, Britannia समेत कई कंपनियों के नतीजेगांवों की तस्वीर बदलने की तैयारी! पंचायतों की कमाई बढ़ाने के लिए सरकार को मिला बड़ा सुझावCrude Oil Prices: होर्मुज समझौते से चढ़ा कच्चे तेल का भाव, क्रूड में आई तेजी

RBI की नीति में बदलाव के दिख रहे संकेत, रीपो रेट में 125 आधार अंक तक कटौती की संभावना

Advertisement

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) रिसर्च की एक रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया है कि इसमें से 75 आधार अंक की कटौती जून और अगस्त में होने वाली बैठकों में हो सकती है।

Last Updated- May 05, 2025 | 11:05 PM IST
rbi dividend 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

मार्च में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई दर घटकर कई  साल के निचले स्तर 3.34 प्रतिशत पर आने और आगे चलकर महंगाई में और कमी की संभावनाओं को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक चालू वित्त वर्ष 2026 के दौरान रीपो रेट में 125 आधारअंक की कटौती कर सकता है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) रिसर्च की एक रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया है कि इसमें से 75 आधार अंक की कटौती जून और अगस्त में होने वाली बैठकों में हो सकती है, जबकि वित्त  वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में 50 आधार अंक की और कटौती हो सकती है। 

रिपोर्ट में कहा गया, ‘मार्च में बहु-वर्षीय निम्न महंगाई दर और आगे चलकर सामान्य महंगाई के अनुमान के साथ, हम जून और अगस्त में नीतिगत दर में 75 आधार अंक की कटौती और चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में 50 आधार अंक कटौती की उम्मीद कर रहे हैं। इस तरह कुल कटौती 125 आधार अंक के करीब हो सकती है।’ रिपोर्ट में कहा गया कि 25 आधार अंक की कटौती करने के जगह 50 आधार अंक की कटौती अधिक प्रभावी होगी। 

रिजर्व बैंक की 6 सदस्यों वाली मौद्रिक नीति समिति ने अब तक नीतिगत दर में 50 आधार अंक की कटौती की है, जिसमें से 25 आधार अंक फरवरी में और 25 आधार अंक की  कटौती अप्रैल की बैठक में की थी। 

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘घरेलू महंगाई दर में आगे और कमी आने की संभावना है। इसे देखते हुए मार्च 2026 तक नीतिगत दर में 125 से 150 आधारअंक की कटौती की जा सकती है। इससे रीपो दर घटकर तटस्थ दर से नीचे आ जाएगी।’

 इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि मई 2025 में 1.25 लाख करोड़ रुपये का एक और ओपन मार्केट ऑपरेशन (ओएमओ) आयोजित करने का कदम पिछली नीतिगत बैठक में रिजर्व बैंक के गवर्नर द्वारा नकदी अधिशेष 2 लाख करोड़ रुपये बनाएरखने की घोषणा के अनुरूप है। 

Advertisement
First Published - May 5, 2025 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement