facebookmetapixel
Advertisement
Gold ETF में निवेश पर रोक! क्या सोने में बन गया है बबल? खरीदें, बेचें या होल्ड करें?लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?

श्रीराम फाइनैंस को एडीबी से लंबी अवधि के लिए 10 करोड़ डॉलर का ऋण मिला

Advertisement
Last Updated- December 30, 2022 | 11:28 PM IST
Lending from banks to NBFCs slowed down, service and vehicle loans also affected बैंकों से एनबीएफसी को ऋण हुआ सुस्त, सेवा और वाहन ऋण पर भी असर

भारत की सबसे बड़ी खुदरा एनबीएफसी कंपनी और श्रीराम समूह के स्वामित्व वाली कंपनी श्रीराम फाइनैंस (एसएफएल) को एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से 10 करोड़ डॉलर का उधार लंबी अवधि के लिए मिला है। 10 करोड़ डॉलर के बाह्य वाणिज्यिक उधारी 5 वर्षों के लिए दी गई है, और यह एसएपएल के सोशल फाइनैंस फ्रेमवर्क के अंतर्गत जारी किया गया ऋण है। एडीबी से जुटाई गई धनराशि एसएफएल को पूरे भारत में नए और इस्तेमाल किए गए वाहनों की खरीद के लिए ऋण प्रदान करने में सक्षम बनाएगी।

एडीबी की धनराशि को वित्तीय सहायता के रूप में वाणिज्यिक वाहनों को दिया जाएगा, इसमें बीएस 6 और इलेक्ट्रिक वाहनों को ही शामिल किया जाएगा। इस धनराशि का उपयोग विशेष रूप से महिला उद्यमियों, अल्प विकसित राज्यों और देश के वंचित समुदाय को आर्थिक और सामाजिक मजबूती प्रदान करने के लिए किया जा सकता है।

एडीबी से प्राप्त ऋण के अलावा, एसएफएल ने 2022 के दौरान यूएस डेवलपमेंट फाइनैंस कॉरपोरेशन से 25 करोड़ डॉलर और अंतरराष्ट्रीय बाजार से 144ए बॉन्ड के माध्यम से 47.5 करोड़ डॉलर सफलतापूर्वक जुटाए हैं, जिससे इसकी फंडिंग प्रोफाइल में विविधता आई है और वित्तीय समावेशन के अपने उद्देश्यों को कंपनी ने जारी रखा है।

श्रीराम फाइनैंस के कार्यकारी उपाध्यक्ष उमेश रेवांकर ने कहा, ‘एसएफएल की एडीबी, जो एक क्षेत्रीय डेवलपमेंट बैंक है, से अंतरराष्ट्रीय फंडिंग हासिल करने में सफलता हमारी ताकत और स्थिरता में वृद्धि है। हम व्यापार के अवसर प्रदान करने और रोजगार पैदा करने के लिए नए और अप्रयुक्त बाजारों में वाहनों और उपकरणों की खरीद के लिए फंडिंग करेंगे। इसके माध्यम से छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के समुदायों की आय में सुधार होगा और उन्हें जीवन की बेहतर गुणवत्ता प्राप्त करने के लिए सशक्त करेगा।’

Advertisement
First Published - December 30, 2022 | 7:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement