facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

शेयर बेचिए और घूमिए विदेश

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:22 PM IST

पर्यटन के खुमार के जोर पकड़ते ही इस उद्योग से जुड़े कारोबारी एक से एक नई योजनाओं के साथ पर्यटकों को लुभाने की कोशिश में लग गए हैं।
लगभग सभी कंपनियां  लोगों को रियायतें, लाइफ स्टाइल हॉलीडे से अपनी ओर आकर्षित करने में जुटी हैं वहीं मुंबई स्थित पर्यटन कंपनी लाइफ स्टाइल इन सब से एक कदम आगे जाकर शेयरों के बदले विदेश में छुट्टियां मनाने का ऑफर दे रही है।
ऐसे ग्राहक जो शेयर बाजार में आई मौजूदा गिरावट से काफी नुकसान उठा चुके हैं, उनको ये टूर ऑपरेटर शेयरों की मौजूदा कीमत पर 10 फीसदी का प्रीमियम ऑफर कर रहे हैं। यह पेशकश हॉलीडे पैकेज के भुगतान के लिए की जा रही है।
ग्राहक शेयरों का इस्तेमाल आंशिक या पूर्ण रूप से हॉलीडे के लिए रकम का भुगतान करने के लिए कर सकते हैं। बाकी बची रकम का भुगतान नकद में किया जाना है। हालांकि इसमें कुछ सीमाएं भी शामिल हैं।
कंपनियां ऐसे शेयरों को ले रही हैं जो प्रमुख 72 कंपनियों के हैं या फिर ब्लू चिप शेयर हैं। इनमें भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, कॉलगेट पामोलिव, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस टेक्ोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और विप्रो शामिल हैं।
 इस बारे में इस कंपनी के अधिकारी ने बताया कि इस तरह के ऑफर के भविष्य में भी जारी रहना शेयर बाजार पर निर्भर करता है जिससे वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित हो सके। इसका मतलब यह है कि अगर बाजार में तेज गिरावट आती है तो कंपनी इस योजना को रोक सकती है। अगर मोल-भाव में माहिर हैं तो शेयर स्थानांतरण प्रक्रिया में 2 दिन लगेंगे।
इस पर ब्रोकरेज फीस, स्टांप डयूटी और सेवा कर भी लगेगा और इन सभी का भुगतान ग्राहकों को करना पड़ेगा। इसमें कोई शक नहीं कि इस योजना में नयापन होने के साथ ही यह आकर्षक भी है। लेकिन निवेश सलाहकारों की मानें तो लंबे समय में जमा किए गए शेयरों को हॉलीडे पर होने के लिए खर्च के बदले स्वैप करना उतना व्यावहारिक नहीं लग रहा है।
इस बाबत प्रमाणित वित्तीय योजनाकार  गौरव मशरूवाला का कहना है कि ब्लू चिप कंपनियों के शेयरों को बेचना केवल इस बात को दर्शाता है कि आप इन शेयरों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रखते हैं। बकौल वित्तीय सलाहकार, इक्विटी में निवेश करना दीर्घ अवधि की प्रक्रिया है और इसके लिए निवेशकों को काफी प्रयास करने होते हैं।
इक्विटी में निवेश करने से पहले लोग कारोबार, पूंजी आधार, नफा-नुकसान का पता करते हैं और उसके बाद ही इस पर अपने विश्वास की मुहर लगाते हैं। इस अथक प्रयास को विदेश में सिर्फ छुट्टियां बिताने के लिए बेच देना तर्कसंगत नहीं लगता है। अगर शेयर के स्थानांतरण पर विचार किया जाए तो इसका मतलब यह होता है कि शेयरों का स्थानांतर स्टॉक एक्सचेंज के जरिये नहीं होता है।
लाइफ स्टाइल हॉलीडे गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बुल्स ऐंड बीयर फाइनैंस लिमिटेड का हिस्सा है। इनका वी जेठलाल रामजी शेयर ब्रोकर्स के नाम से एक ब्रोकिंग हाउस भी है। इन शेयरों को स्थानांतरण ब्रोकिंग हाउस की मदद से होता है।
ऐसे लोग ही इस ऑफर को गले लगा सक ते हैं जो शेयरों का कारोबार करते हैं। लेडर 7 फाइनैंशियल एडवाइजरी के निदेशक सुरेश सदगोपन कहते हैं कि  कई कारोबारी घाटा बुक करने के लिए शेयरों की बिक्री करते हैं और लघु अवधि का पूंजी घाटा उठाते हैं।

Advertisement
First Published - April 6, 2009 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement