facebookmetapixel
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा

SBI की रिपोर्ट में खुलासा- ATM जाना छोड़ रहे लोग, जानें क्या है वजह

Advertisement
Last Updated- May 24, 2023 | 4:26 PM IST
ATM New Rules From May

साल 2016 में नोटबंदी के बाद से देश में डिजिटल ट्रांजैक्शन तेजी से बढ़ा है। लोग अब कैश की बजाय UPI के जरिए पेमेंट को तरजीह दे रहे हैं। फिर चाहे फल-सब्जी हो या टेंपो का किराया हर चीज एक क्लिक पर अदा की जा रही है। इन सभी चीजों का असर ATM के इस्तेमाल पर पड़ा है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की इकॉनमिक रिसर्च रिपोर्ट Ecowrap में बताया गया है कि अब लोग साल में औसतन 8 बार ही ATM जा रहे हैं। पहले औसतन जाना 16 बार होता था। यह डेटा अप्रैल 2016 से अप्रैल 2023 के बीच लोगों की एक्टिविटी देखकर तैयार किया गया है।

रिसर्च में बताया गया है कि ATM से 2018 नवंबर के बाद कैश विदड्रॉल (पैसे निकालना) भी कम हुआ है और इसकी वजह लोगों का UPI ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना है।

ERD रिसर्च रिपोर्ट बताती है कि ग्रामीण और कस्बों में UPI के माध्यम से करीब 60 फीसदी पेमेंट किया जा रहा है। इस तरह से इस धारणा को पूरी तरह से तोड़ा जा रहा है जिसमें कहा जाता है कि मेट्रो/शहरों में ही डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल हो रहा है।

ERD के विश्लेषण से पता चलता है कि UPI लेनदेन का वॉल्यूम वित्त वर्ष 17 में 1.8 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 23 में 8,375 करोड़ हो गया है।

Advertisement
First Published - May 24, 2023 | 4:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement