facebookmetapixel
Advertisement
भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहता है ऑस्ट्रेलिया, 5 MoU की तैयारीएयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान में हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, 24 घायलनेपाल बाढ़ पीड़ितों की पहचान में मदद करेगा भारत, डीएनए जांच की सुविधा देगाAI और ऑटोमेशन से जीसीसी में बदली नौकरियों की तस्वीर, पारंपरिक रोल घटेडार्क स्टोर से मिनी फुलफिलमेंट सेंटर तक, क्विक कॉमर्स कंपनियों का बढ़ा खर्चसंन्यास के बाद भारतीय ब्रांड्स की पहुंच में होंगे मेसी, ग्लोबल मार्केट में पहचान बनाने के लिए दांव लगाएंगी कंपनियांबैंक जमा में क्यों आ रही है गिरावट? HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने बताई अंदर की बातटाटा केमिकल्स का बयान, केन्या में सभी नियामकीय नियमों का कर रहे पालनHUL का बड़ा प्लान, ज्यादा खपत और प्रीमियम प्रोडक्ट से बढ़ाएगी कारोबारRBI अक्टूबर में बढ़ा सकता है ब्याज दरें, बैंकिंग सिस्टम में ₹10.3 लाख करोड़ की रिकॉर्ड लिक्विडिटी

SBI Loan Growth: एसबीआई के दिए जाने वाले लोन में होगी वृद्धि

Advertisement

एसबीआई को वित्त वर्ष 25 में 14-16% लोन वृद्धि की उम्मीद, एसएमई और कॉरपोरेट सेक्टर से मिलेगा समर्थन

Last Updated- November 11, 2024 | 10:47 PM IST
SBI

भारत के सबसे बड़े ऋणदाता एसबीआई बैंक ने वित्त वर्ष 25 में ऋण बही खाते में 14-16 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान जताया है। एसबीआई के ऋण बही खाते को लघु एवं मध्यम उद्यम (एसएमई), कृषि और कॉरपोरेट खंड से बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

एसबीआई ने दिए जाने वाले ऋण में वृद्धि का अनुमान तब जताया है जब बैंकिंग प्रणाली में उधारी वृद्धि सालाना आधार पर सुस्त होकर 11.5 प्रतिशत और वित्त वर्ष 25 के लिए वृद्धि का सामान्य अनुमान करीब 13 प्रतिशत जताया गया है। इसके अलावा एसबीआई ने जमा वृद्धि से वृद्धिशील जमा वृद्धि को मदद मिलने की आस भी जताई है।

इस क्रम में एसबीआई ने केंद्रित जमा संग्रहण से सालाना आधार पर वृद्धिशील जमा वृद्धि में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि की उम्मीद जताई है। नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार एसएमई की वृद्धि मजबूत रहेगी। उसके अनुसार, ‘प्रबंधन वित्त वर्ष 25 में उद्योग की ऋण वृद्धि से अधिक 14-16 प्रतिशत वृद्धि को लेकर आश्वस्त है। हालांकि एक्सप्रेस की उधारी में इजाफा होगा।

कॉरपोरेट मंजूरी पाइपलाइन 4 लाख करोड़ से बढ़कर 6 लाख करोड़ रुपये हो गई है और इससे कॉरपोरेट क्रेडिट में इजाफा होगा।’मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के अनुसार एसबीआई की एक्सप्रेस उधारी वृद्धि (व्यक्तिगत ऋण) फिर से बढ़ रही है। यह एसबीआई का अधिक टर्नओवर भी है और इसकी औसत अवधि 14 महीने है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘सुरक्षित ऋण में वृद्धि कायम रहने की उम्मीद है। इससे कॉरपोरेट प्रस्तावों की कुल 6 लाख करोड़ रुपये की मजबूत पाइपलाइन से मदद मिलेगी। इसके अलावा कार्यशील पूंजी के उपयोग से अतिरिक्त वृद्धि मिलेगी।’उधर एचडीएफसी बैंक के अनुसार उद्योग के औसत से कम उसके ऋण बही खाते में वृद्धि होगी। कारण है कि एचडीएफसी बढ़े हुए उधारी – जमा (सीडी) अनुपात को कम करने पर कार्य कर रहा है। इससे पूरे उद्योग की ऋण वृद्धि कम होगी।

Advertisement
First Published - November 11, 2024 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement