facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank को क्रेडिट सुइस के AT1 बॉन्ड मामले में बड़ी राहत, बहरीन की अदालत ने सभी 7 दावे खारिज किएअगस्त में थोक महंगाई घटने का अनुमान, फिर भी बढ़ सकती है खाद्य महंगाई; यूनियन बैंक की रिपोर्ट में दावाPSU शेयर में कमाई का मौका! 44% तक मिल सकता है रिटर्न, ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंगSU-57 फाइटर जेट, रूसी तेल से लेकर परमाणु उर्जा तक, मोदी-पुतिन की मुलाकात में किन-किन बातों पर चर्चा संभव?मिडकैप फंड्स पर निवेशकों का भरोसा कायम, अगस्त में इनफ्लो 13% बढ़ा, AUM ₹5.43 लाख करोड़ पहुंचाBRICS Summit 2026: युद्ध के बीच भारत आ रहे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, जानें क्या है एजेंडा7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग, ब्रिक्स समिट में करेंगे शिरकत; PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता संभवएडलवाइस का नया अल्टिवा फंड लॉन्च, लार्ज कैप पर रहेगा फोकस, 24 सितंबर तक कर सकेंगे निवेशचीनी की किल्लत खत्म! घरेलू उत्पादन 279 लाख टन होने का अनुमान, त्योहारी सीजन में स्थिर रहेंगी कीमतेंएक्सप्लेनर: ब्रिक्स में अपनी मुद्राओं में व्यापार पर जोर, पर डॉलर से दूरी को लेकर भारत क्यों सतर्क? समझें पूरी रणनीति

SBI अपने ग्राहकों को भेज रहा चॉकलेट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

Advertisement

EMI का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एक SBI ने शुरू की अनूठी पहल

Last Updated- September 17, 2023 | 10:42 PM IST
SBI

देश के सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने कर्जदारों, खासकर खुदरा ग्राहकों से समय पर मासिक किस्त (EMI) का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है। बैंक ने बताया कि वह मासिक किस्त के भुगतान में चूक वाले संभावित कर्जदारों को चॉकलेट भेज रहा है।

बेहतर कर्ज वसूली के लिए SBI ने शुरू की अनूठी पहल

बैंक ने बयान में कहा कि भुगतान में चूक की योजना बना रहे कर्जदार बैंक द्वारा याद दिलाने के बाद भी कोई जवाब नहीं देते हैं। इसलिए उनके घर पर बिना उन्हें सूचित किए जाना एक अच्छा विकल्प है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बीच खुदरा ऋण वितरण भी बढ़ रहा है। ऐसे में यह कदम बेहतर कर्ज वसूली के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

SBI का खुदरा ऋण आवंटन जून, 2023 तिमाही में 16.46 प्रतिशत बढ़कर 12,04,279 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 10,34,111 करोड़ रुपये था। बैंक का कुल ऋण खाता 13.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 33,03,731 करोड़ रुपये हो गया।

Also read: SBI ने ग्राहकों के लिए किया बड़ा ऐलान, CBCD पर शुरू की UPI सेवा

SBI दो फिनटेक कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही

SBI में जोखिम, अनुपालन और दबाव वाली परिसंपत्तियों के प्रभारी प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार तिवारी ने सप्ताहांत में यहां कहा, “कृत्रिम मेधा (AI) का उपयोग करने वाली दो फिनटेक (वित्तीय-प्रौद्योगिकी) कंपनियों के साथ हम अपने खुदरा कर्जदारों को उनके ऋण भुगतान दायित्वों की याद दिलाने का एक नया तरीका अपना रहे हैं। जहां एक कंपनी कर्जदार के साथ सुलह कर रही है, वहीं दूसरी कंपनी हमें कर्जदार की चूक करने की प्रवृत्ति के बारे में सचेत कर रही है।”

ग्राहक नहीं देते है फोन कॉल का जवाब

उन्होंने कहा कि चॉकलेट का एक पैकेट ले जाने और व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलने का यह नया तरीका अपनाया गया है क्योंकि यह पाया गया है कि चूक की योजना बना रहा उधारकर्ता बैंक से भुगतान करने की याद दिलाने वाले फोन कॉल का जवाब नहीं देगा। …तो सबसे अच्छा तरीका है कि आप बिना बताए उनके ही घर पर मिल उन्हें चौंका दें। और अब तक, सफलता दर जबर्दस्त रही है।

तिवारी ने दोनों कंपनियों का नाम बताने से इनकार करते हुए कहा कि यह कदम अभी प्रायोगिक चरण में है और इसे लगभग 15 दिन पहले ही लागू किया गया है और ‘सफल होने पर हम औपचारिक रूप से इसकी घोषणा करेंगे।’

Advertisement
First Published - September 17, 2023 | 3:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement