facebookmetapixel
Advertisement
Adani Power Q4FY26 results: मुनाफा 64% उछलकर ₹4,271 करोड़ पर, रेवेन्यू लगभग स्थिरVedanta Q4 Results: वेदांत ने तोड़े रिकॉर्ड, मुनाफा 92% उछला; निवेशकों को 1100% डिविडेंड का तोहफाQuant MF ने उतारा नया SIF, सेक्टर रोटेशन स्ट्रैटेजी पर फोकस; किसे करना चाहिए निवेश?कच्चा तेल $120 हुआ तो भारत की GDP ग्रोथ 6% तक गिरने का खतरा, महंगाई भी बढ़ सकती है₹60 टच करेगा ये Auto Stock! नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने बताया- क्यों BUY का अच्छा मौकावेयरहाउसिंग सेक्टर ने 2025 की सुस्ती के बाद इस साल की वापसी, पहली तिमाही में मांग 8 फीसदी बढ़ी1 महीने में 50% उछला टेलीकॉम शेयर, ब्रोकरेज बुलिश; 6 महीने में 40% और बढ़त का अनुमानUP में विकास को नई रफ्तार: 594 km गंगा एक्सप्रेसवे शुरू, मेरठ से प्रयागराज अब और करीबMaruti Suzuki Share: ₹19,000 तक जाएगा? Q4 के बाद 5% उछला, बाजार हिस्सेदारी की चिंताओं के बावजूद ब्रोकरेज पॉजिटिवPM Kisan Yojana: ₹2000 की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, इस महीने आ सकता है पैसा; जानें पूरी डिटेल

Rs 2000 Note Exchange: SBI, PNB और HDFC बैंक में ऐसे चुटकियों में बदलें नोट

Advertisement
Last Updated- May 23, 2023 | 2:18 PM IST
दो हजार के 97.87 प्रतिशत नोट वापस आए, 7,581 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी लोगों के पास, 97.87 percent of Rs 2,000 notes returned, notes worth Rs 7,581 crore still with people
PTI

आज से बैंकों में 2000 रुपये के नोट बदलने और जमा होने शुरू हो गए हैं। अगर आपके पास भी गुलाबी नोट हैं तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। बैंकों ने इस बार बहुत ही आसान नियम बनाए है, जिससे की आप चुटकियों में 2000 रुपए के नोट बदल सकते हैं। सरकारी बैंकों में SBI, PNB और निजी क्षेत्र के HDFC बैंक ने नोट बदलने के नियमों की ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं नोट बदलने का पूरा प्रोसेस क्या है-

बता दें कि RBI ने पिछले हफ्ते 2000 रुपए के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। हालांकि 30 सितंबर तक 2000 के नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे। आम जनता इस दिन तक बंद किए गए नोटों को अपने बैंक खाते में जमा कर सकती है या किसी दूसरे नोट से बदल सकती है।

SBI बैंक में 2000 रुपए के नोट जमा करने का नियम

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने 2000 रुपए के नोट बदलने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। SBI ने बयान जारी कर कहा था कि एक बार में 20,000 रुपये की सीमा तक के 2000 के नोट बिना किसी फॉर्म के बदले जाएंगे। SBI ने स्पष्ट किया कि नोट बदलने के लिए कोई पहचान पत्र या अन्य किसी तरह के दस्तावेज दिखाने की भी आवश्यकता नहीं है।

PNB में 2000 रुपए के नोट एक्सचेंज का नियम

पंजाब नेशनल बैंक ने एक स्पष्टीकरण जारी कर बताया कि 2000 के नोट एक्सचेंज करने के लिए आधार कार्ड या अन्य किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं है। नोट बदलने के लिए कोई फॉर्म या स्लिप भी नहीं भरना है। PNB ने स्पष्टीकरण तब जारी की, जब सोशल मीडिया पर पुराने फार्म वायरल होने लगे, जिनमें 2000 रुपए के नोट बदलने के लिए कुछ एकस्ट्रा जानकारी मांगी गई थी।

Also Read: 2,000 रुपये के नोट बदलने का पहला दिन: कुछ शाखाओं में छोटी कतारें

HDFC में नोट बदलने के लिए नियम

निजी क्षेत्र की अग्रणी HDFC बैंक में भी 2000 रुपए के नोट बदलने के लिए बहुत ही आसान नियम है। HDFC ने कहा कि 2000 रुपए के नोट लीगल टेंडर रहेंगे। आप इसे लेन-देन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। HDFC ने कहा कि हम आज (23 मई, 2023) से 30 सितंबर 2023 तक बैंक के किसी भी ब्रांच में नोट एक्सचेंज की सर्विस दे रहे हैं, जिससे आप हर रोज 20,000 रुपये की सीमा तक के 2000 के नोट एक्सचेंज करा सकते हैं।

Advertisement
First Published - May 23, 2023 | 2:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement