facebookmetapixel
Advertisement
EPFO की बड़ी पहल: अब पुराने और निष्क्रिय खातों का पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में आएगा, जानें कैसेअर्थशास्त्रियों का अनुमान: FY27 में 7% के पार जाएगी विकास दर, नई GDP सीरीज से खुलेगा तरक्की का रास्ताईरान में तख्तापलट की आहट? ट्रंप की अपील और खामेनी की मौत के बाद क्या बदलेगी सत्ता, समझें समीकरणWest Asia crisis: CBSE का बड़ा फैसला, मध्य पूर्व संकट के चलते 7 देशों में बोर्ड परीक्षाएं स्थगितWest Asia crisis: दिल्ली एयरपोर्ट पर हड़कंप! वेस्ट एशिया संकट के चलते 100 से ज्यादा उड़ानें रद्दGST कलेक्शन में जबरदस्त उछाल: फरवरी में सरकार की झोली में आए 1.83 लाख करोड़ रुपयेMiddle East Crisis: पश्चिम एशिया के बिगड़े हालात से भारत को सता रही है व्यापार व सप्लाई चेन की चिंताFPI Data: 17 महीने में पहली बार विदेशी निवेशकों ने लगाया बड़ा दांव, भारत में आया ₹22,615 करोड़ का बम्प!मिडिल ईस्ट में कोहराम: खामेनेई की मौत के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट की आशंका, निवेशक रहें सतर्क!चार साल में पहली बार इतना घटेगा रूसी तेल आयात, क्या बदल रही है भारत की रणनीति?

RBI की VRR नीलामी में सुस्त मांग, OMO से खरीदी 40,000 करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियां

Advertisement

1.5 लाख करोड़ की नीलामी में सिर्फ 25,431 करोड़ की बोली, बाजार दरों में गिरावट के कारण निवेशक कम रुचि दिखा रहे हैं

Last Updated- April 17, 2025 | 11:14 PM IST
RBI MPC

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा की गई 43 दिन की वैरिएबल रेट रीपो (वीआरआर) नीलामी की मांग सुस्त रही है। निवेशकों की ओर से इसे 25,431 करोड़ रुपये की बोली मिली है, जबकि अधिसूचित राशि 1.5 लाख करोड़ रुपये थी। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने ओपन मार्केट ऑपरेशन (ओएमओ) नीलामी के माध्यम से 40,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदी हैं।

एक प्राथमिक डीलरशिप के डीलर ने कहा, ‘वीआरआर नीलामी की बहुत मांग नहीं रही, क्योंकि मुद्रा बाजार दरें गिरकर 6 प्रतिशत से नीचे आ गई हैं और 6.01 प्रतिशत भुगतान का कोई मतलब नहीं बनता है, जब ओवरनाइट रेट 5.80 प्रतिशत पर कारोबार कर रहा है।’

रिजर्व बैंक ने ओएमओ नीलामी के माध्यम से बैंकिंग व्यवस्ता में अब तक 3.3 लाख करोड़ रुपये डाले हैं। वहीं उसने दीर्घावधि वीआरआर नीलामी के माध्यम से 2.2 लाख करोड़ रुपये डाले हैं। एक और प्राथमिक डीलरशिप के डीलर ने कहा, ‘ओएमओ नीलामी का कट-ऑफ बाजार मूल्य से अधिक था, क्योंकि बाजार का विचार था कि रिजर्व बैंक का लाभांश आने के बाद कोई ओएमओ नीलामी नहीं होगी। ऐसे में वे पहली तिमाही के लिए अब प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - April 17, 2025 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement