facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

RBI के एक्शन से कुछ NBFC के लिए कारोबार में बढ़ सकती है अस्थिरता: Fitch

Advertisement

बैंकों और एनबीएफसी पर RBI के एक्शन की एक सीरीज ने पिछले दो वर्षों की तुलना में इस सेक्टर के लिए नियामक घटना जोखिम (regulatory event risk) को बढ़ा दिया है।

Last Updated- May 16, 2024 | 6:26 PM IST
RBI

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) पर नियामक कार्रवाइयों से कुछ कंपनियों के लिए निकट अवधि के व्यापार में अस्थिरता बढ़ सकती है।

रेटिंग एजेंसी फिच ने गुरुवार को एक बयान में कहा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा कॉर्पोरेट प्रशासन और जोखिम प्रबंधन को मजबूत करने के प्रयासों से उद्योग के जोखिम कम हो सकते हैं। मगर इससे निकट अवधि में कुछ कंपनियों के व्यापार में अस्थिरता बढ़ सकती है।

कुछ NBFC के लिए कारोबार में बढ़ सकती है अस्थिरता

फिच ने एक बयान में कहा कि फाइनैंशियल सेक्टर में विनियमों (regulations) की हमेशा और लगातार एकसमान व्याख्या नहीं की जाती है और कंपनियों द्वारा इसे अलग-अलग तरह से लागू किया जाता है। यह सेक्टर तेजी से विकसित हुआ है लेकिन मौजूदा हालात वित्तीय पर्यवेक्षण (financial supervision) को और अधिक चुनौतीपूर्ण बना सकते है और अनुपालन और शासन संबंधी खामियों में योगदान दे सकता है।

बैंकों और एनबीएफसी पर RBI के एक्शन की एक सीरीज ने पिछले दो वर्षों की तुलना में इस सेक्टर के लिए नियामक घटना जोखिम (regulatory event risk) को बढ़ा दिया है।

NBFC को मौजूदा नियामक सीमा का पालन करना चाहिए- RBI

मार्च में, RBI ने IIFL फाइनेंस लिमिटेड को नए गोल्ड लोन और संबंधित ऑफ-बैलेंस शीट फंडिंग लेनदेन को रोकने के लिए कहा। 20,000 रुपये से अधिक के गोल्ड लोन का नकद वितरण कंपनी के व्यवसाय में पाई गई कई कमियों में से एक था। फिच इनमें से कुछ कमियों को अधिक गंभीर मानता है।

Also read: क्या है DHFL घोटाला? जानें फर्जी कर्जदार, कागज की कठपुतली कंपनियां और हजारों करोड़ के चक्रव्यूह के बारे में

RBI ने हाल ही में कहा था कि एनबीएफसी को प्रति बकाया सुविधा 20,000 रुपये (लगभग 240 डॉलर) से कम नकद लोन के वितरण पर मौजूदा नियामक सीमा का पालन करना चाहिए। इसकी तुलना सामान्य नकद लेनदेन पर 2,00,000 रुपये की ऊंपरी सीमा से की जाती है, जिसे कुछ उधारदाताओं ने एक सीमा के रूप में अपनाया था।

NBFC ने ऐतिहासिक रूप से उच्च जोखिम सहनशीलता का प्रदर्शन किया

फिच ने कहा, कई एनबीएफसी ने ऐतिहासिक रूप से उच्च जोखिम सहनशीलता का प्रदर्शन किया है, जिसमें तेजी से विकास की भूख और कम तरलता बफर शामिल हैं। इस तरह के अभ्यास ने 2018-2019 में एनबीएफसी विफलताओं में योगदान दिया।

उसके बाद, कई फाइनैंशियल कंपनियों ने अल्पकालिक फंडिंग में कटौती करने, पूंजी जुटाने और जोखिम भरी संपत्तियों को छोड़ने के लिए कदम उठाए। वित्तीय वर्ष 2022 (FY22) में बड़े फिच-निगरानी वाले एनबीएफसी के लिए ऋण/इक्विटी वित्त वर्ष 2018 में 5.9x से कम होकर 4.3x हो गई। फिच ने कहा, हालांकि, जोखिम की भूख बढ़ने लगी है क्योंकि आर्थिक पृष्ठभूमि अधिक अनुकूल हो गई है।

Advertisement
First Published - May 16, 2024 | 6:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement