facebookmetapixel
Advertisement
एसटीटी में बदलाव, बाजार पर असर या अवसर? निवेशक जान लें ये बातें!डीपीडीपी अनुपालन की समयसीमा घटने से बढ़ेंगी तकनीकी चुनौतियां, Meta ने जताई चिंताStocks To Watch Today: UPL से लेकर RailTel तक, 23 फरवरी को इन शेयरों में दिखेगी हलचल; निवेशक रखें खास नजरसंप्रभुता, व्यावहारिकता और विकल्प: भारत के लिए जोखिम और समझदारी के बीच का संतुलनEditorial: ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का ‘हथौड़ा’ और आगे की राहसुरक्षा के नाम पर अव्यवस्था और ‘चीनी’ रोबोडॉग का स्वदेशी दावा, AI इम्पैक्ट समिट पर उठे गंभीर सवालGDP Rebasing: नए आधार वर्ष से GDP की नई सीरीज तैयार, पर WPI को लेकर अर्थशास्त्रियों में मतभेदEnergy Growth: सरकारी तेल कंपनियों ने खोला खजाना, बीते 10 महीनों में खर्च किए ₹1.07 लाख करोड़US-India Trade: ट्रंप के पास हैं कई व्यापारिक हथियार, धारा 301 और 232 से बढ़ सकती है भारत की टेंशनIDFC First Bank में 590 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी, सरकारी खातों में हेरफेर से मचा हड़कंप

रिजर्व बैंक ने Sachin Bansal की नवी फिनसर्व पर बैन हटाया

Advertisement

रिजर्व बैंक ने सोमवार को कहा कि उसने कमियों को सुधारने के लिए नवी फिनसर्व के साथ कई दौर की बातचीत की।

Last Updated- December 02, 2024 | 9:30 PM IST
RBI MPC

भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को सचिन बंसल की नवी फिनसर्व पर कर्ज की मंजूरी और वितरण को लेकर लगा प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटा लिया। रिजर्व बैंक ने इस साल 17 अक्टूबर को नवी फिनसर्व लिमिटेड, बेंगलुरु (और तीन अन्य गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान) को 21 अक्टूबर, 2024 को कारोबार बंद होने से ऋण की मंजूरी और वितरण कार्यों से दूर रहने के निर्देश जारी किए थे।

ये प्रतिबंध, इन कंपनियों की मूल्य निर्धारण नीति में उनके भारित औसत उधार दर (डब्ल्यूएएलआर) और उनके कोष की लागत पर लगाए गए ब्याज प्रसार के संदर्भ में निगरानी संबंधी चिंताओं पर आधारित थे। ये दर अधिक पाए गए और नियमों के अनुरूप नहीं थे। इसके बाद, रिजर्व बैंक ने सोमवार को कहा कि उसने कमियों को सुधारने के लिए नवी फिनसर्व के साथ कई दौर की बातचीत की।

उसने कहा, ‘‘कंपनी के प्रतिवेदनों के आधार पर संतुष्ट होने के बाद तथा संशोधित प्रक्रियाओं, प्रणालियों को अपनाने और निरंतर आधार पर विनियामक दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को देखते हुए…रिजर्व बैंक ने नवी फिनसर्व लिमिटेड पर लगाए गए उपरोक्त प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला किया है।’’

Also read: सिर्फ 7 महीनों में 1800% की छलांग! इस बीएसई माइक्रोकैप स्टॉक ने मचाया धमाल

अन्य तीन एनबीएफसी, जिन पर अक्टूबर में प्रतिबंध लगाए गए थे, वे हैं: नई दिल्ली स्थित डीएमआई फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता स्थित आरोहन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और चेन्नई स्थित आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड।

Advertisement
First Published - December 2, 2024 | 9:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement