facebookmetapixel
Advertisement
₹50 लाख से ज्यादा कमाने वालों पर IT विभाग की नजर, क्या आपको भी आया नोटिस?Gold-Silver Price Today: ट्रंप के टैरिफ का असर! सोना 1.60 लाख पार, चांदी में तूफानी उछाल; जानें आज के रेट‘रेसिप्रोकल’ टैरिफ रद्द, सोना-चांदी और शेयर बाजार पर क्या पड़ेगा असर? एक्सपर्ट्स की रायनोएडा एयरपोर्ट पर टेलीकॉम कंपनियों को नेटवर्क लगाने का आदेश!Stocks to buy: ऐंजल वन के एक्सपर्ट की सलाह, इन 3 स्टॉक्स में दिख रहा मौका; ₹330 से ₹750 तक के टारगेटकम मियाद, सीमित जोखिम: क्या मनी मार्केट फंड आपके लिए सही विकल्प हैं?वसूली एजेंट करेंगे परेशान तो बैंकों का भी होगा नुकसानOffice leasing: डेटा सेंटर और GCC की नई दौड़, तैयार होने से पहले ही ऑफिस स्पेस फुलपालफिंगर और टीवीएस की बड़ी साझेदारी! पुणे में बनने जा रहा हाईटेक क्रेन प्लांटUSFDA की सख्ती के बाद भी भारतीय दवा कंपनियां कैसे हुईं और मजबूत?

Stocks To Watch Today: UPL से लेकर RailTel तक, 23 फरवरी को इन शेयरों में दिखेगी हलचल; निवेशक रखें खास नजर

Advertisement

Stocks To Watch Today: 23 फरवरी को तिमाही नतीजों, बड़े कॉन्ट्रैक्ट, निवेश और कॉर्पोरेट फैसलों के चलते कई प्रमुख शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है।

Last Updated- February 23, 2026 | 6:42 AM IST
Stocks to Watch Today
Representative Image

Stocks to Watch Today, February 23: शेयर बाजार में आज यानी 23 फरवरी को कई कंपनियों से जुड़ी अहम खबरें निवेशकों का ध्यान खींच सकती हैं। तिमाही नतीजों से लेकर बड़े कॉन्ट्रैक्ट, निवेश और कॉर्पोरेट पुनर्गठन तक, कई स्टॉक्स फोकस में रहने वाले हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि किन कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।

आज जारी होंगे इन कंपनियों के नतीजे

आज BF Utilities, PVP Ventures, Stovec Industries और Kome-On Communication अपने तिमाही परिणाम घोषित करेंगी। इन कंपनियों के वित्तीय प्रदर्शन पर निवेशकों की खास नजर रहेगी, क्योंकि नतीजों के आधार पर शेयरों में उतार-चढ़ाव संभव है।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर रखें खास नजर

1. Highway Infrastructure: कंपनी ने गुजरात के मोटी नारोली टोल प्लाजा पर यूजर फीस के संचालन और संग्रहण के लिए 154.59 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इसके अलावा, इंदौर में टाउन प्लानिंग स्कीम-08 के तहत कुमेदी से लासुडिया मोरी तक सड़क विकास का 69.68 करोड़ रुपये का ठेका भी हासिल किया है। इन ऑर्डर से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होने की उम्मीद है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ सकता है।

2. IDFC First Bank: बैंक की चंडीगढ़ शाखा में हरियाणा सरकार से जुड़े खातों में करीब 590 करोड़ रुपये के अनधिकृत और संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आया है। बैंक ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है और संबंधित कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। यह खबर अल्पकाल में शेयर पर दबाव बना सकती है।

3. Shankara Building Products: बैलीगंज फैमिली ट्रस्ट ने कंपनी में 5.1 लाख शेयर, यानी लगभग 2.1 प्रतिशत हिस्सेदारी, 5.35 करोड़ रुपये में खरीदी है। यह सौदा 105 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ। हिस्सेदारी में यह बदलाव निवेशकों के लिए दिलचस्प संकेत दे सकता है।

4. UPL: कंपनी के बोर्ड ने ग्रुप रीऑर्गनाइजेशन योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत कंपनी अपने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय क्रॉप प्रोटेक्शन कारोबार को एक नई संरचना में संगठित करेगी। योजना के बाद समूह की दो सूचीबद्ध कंपनियां होंगी। एक मौजूदा UPL और दूसरी UPL Global Sustainable Agri Solutions। इस कदम का उद्देश्य शेयरधारकों के लिए वैल्यू अनलॉक करना और फोकस्ड बिजनेस प्लेटफॉर्म तैयार करना है। यह खबर मध्यम और लंबी अवधि में सकारात्मक मानी जा सकती है।

5. Baazar Style Retail: निवेशक एकता हलवासिया ने कंपनी में 4 लाख शेयर खरीदे हैं, जो लगभग 0.53 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। यह सौदा 328.76 रुपये प्रति शेयर की दर से हुआ और कुल मूल्य करीब 13.15 करोड़ रुपये रहा। बड़े निवेशकों की भागीदारी शेयर में हलचल ला सकती है।

6. Bharti Airtel: कंपनी ने क्लाउड सिक्योरिटी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Zscaler Inc के साथ मिलकर भारत में एआई और साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर शुरू करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य देश में साइबर सुरक्षा को मजबूत करना और सुरक्षित एआई अपनाने को बढ़ावा देना है। यह पहल डिजिटल सेक्टर में कंपनी की स्थिति को और मजबूत कर सकती है।

7. RailTel Corporation of India: रेलटेल ने अशोका बिल्डकॉन के साथ मिलकर महाराष्ट्र सरकार के रजिस्ट्रेशन विभाग के आधुनिकीकरण के लिए 1,136.18 करोड़ रुपये का बड़ा ठेका हासिल किया है। यह प्रोजेक्ट आईजीआर और स्टांप नियंत्रक कार्यालयों के आधुनिकीकरण से जुड़ा है। इतने बड़े ऑर्डर से कंपनी की राजस्व संभावनाएं मजबूत हो सकती हैं।

8. MIC Electronics: प्रमोटर समूह आर आर के एंटरप्राइज ने कंपनी में 20 लाख शेयर बेचे हैं, जो 0.82 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। यह सौदा 41 रुपये प्रति शेयर की दर से हुआ और कुल मूल्य 8.2 करोड़ रुपये रहा। पिछले सप्ताह कुल 40 लाख शेयरों की बिक्री हो चुकी है। प्रमोटर की हिस्सेदारी में कमी से शेयर पर दबाव बन सकता है।

Advertisement
First Published - February 23, 2026 | 6:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement