facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

नोएडा एयरपोर्ट पर टेलीकॉम कंपनियों को नेटवर्क लगाने का आदेश!

Advertisement

दूरसंचार अधिनियम 2023 के तहत एयरपोर्ट को सार्वजनिक संस्था माना गया

Last Updated- February 23, 2026 | 9:00 AM IST
Noida Airport tested the system through first flight, may become operational from December this year नोएडा एयरपोर्ट ने पहली उड़ान के माध्यम से परखी व्यवस्था

दूरसंचार विभाग ने नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट से कहा है कि वह लाइसेंस प्राप्त दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को दूरसंचार अधिनियम 2023 के अनुसार अपना नेटवर्क स्थापित करने की इजाजत दे। ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनैशनल एजी की 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली सहायक कंपनी यमुना इंटरनैशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) को 19 फरवरी को लिख पत्र में यह निर्देश जारी किया गया है। कंपनी उत्तर प्रदेश के जेवर में हवाईअड्डे का परिचालन करती है। इससे कुछ दिन पहले ही नवी मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को इसी तरह के निर्देश जारी किए गए थे।

वाईआईएपीएल को लिखे पत्र में विभाग ने कंपनी को लाइसेंस प्राप्त दूरसंचार परिचालकों को हवाईअड्डा परिसर के भीतर राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) की इजाजत देने का निर्देश दिया है। विभाग ने अधिनियम के तहत आरओडब्ल्यू नियमों का पालन करने के लिए कहा है जिनमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि हवाई अड्डा सार्वजनिक संस्था के रूप पात्र है। पत्र में कहा गया, ‘यह स्पष्ट किया जाता है कि दूरसंचार अधिनियम 2023 के हिसाब से नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट उस अधिनियम और उसके तहत बनाए गए नियमों के लिए ‘सार्वजनिक संस्था’ के तौर पर पात्र है। इसलिए इस अधिनियम के तहत सार्वजनिक संस्था के लिए तय दायित्व और जिम्मेदारियां लागू होती हैं।’

वाईआईएपीएल ने खबर लिखे जाने तक बिज़नेस स्टैंडर्ड के सवालों का जवाब नहीं दिया। इस निर्देश का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आने वाले महीनों में हवाईअड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें शुरू होने पर ग्राहकों को मोबाइल कनेक्टिविटी के संबंध में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

Advertisement
First Published - February 23, 2026 | 8:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement