facebookmetapixel
Advertisement
SEBI की बड़ी कार्रवाई: CFD जनरल मैनेजर निलंबित, पद के कथित दुरुपयोग का मामलाPM Rahat Yojana के तहत Road Accident के बाद ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज!₹590 करोड़ का झटका! IDFC First Bank में बड़ा फ्रॉड, शेयर 20% टूटाAirtel का मास्टरस्ट्रोक: ₹20,000 करोड़ के निवेश के साथ डिजिटल लेंडिंग बाजार में मचाएगी तहलकासेक्टोरल और थीमैटिक फंड्स की चमक पड़ी फीकी, जनवरी में निवेश 88% गिरा; अब निवेशक क्या करें?SIM Swap Fraud का नया जाल: फोन का नेटवर्क गायब होते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे बचेंSEBI कसेगा शिकंजा! PMS नियमों की होगी बड़ी समीक्षा, जून 2026 तक जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपरचीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉस

पालफिंगर और टीवीएस की बड़ी साझेदारी! पुणे में बनने जा रहा हाईटेक क्रेन प्लांट

Advertisement

पालफिंगर और टीवीएस ने पुणे में हाईटेक क्रेन प्लांट के लिए रणनीतिक साझेदारी की, निवेश 350 करोड़ रुपये।

Last Updated- February 23, 2026 | 8:26 AM IST
TVS
Representative Image

लिफ्टिंग समाधान क्षेत्र की ऑस्ट्रिया की दिग्गज पालफिंगर ने भारत में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए टीवीएस मोबिलिटी ग्रुप के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। कंपनी ने पुणे में विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए 3 करोड़ यूरो (लगभग 350 करोड़ रुपये) के शुरुआती निवेश का वादा किया है।

यह संयंत्र साल 2027 के आखिर तक चालू होने की उम्मीद है। साल 2007 में भारत में प्रवेश करने के बाद से यह संयंत्र देश में पालफिंगर का सबसे बड़ा स्थानीयकरण कदम है। अनुबंध के तहत टीवीएस मोबिलिटी ग्रुप भारत में पालफिंगर के एंड-टु-एंड मोबिलिटी साझेदार के तौर पर काम करेगी। यह अनुबंध आपूर्ति श्रृंखला, लॉजिस्टिक, बिक्री, सर्विस, स्पेयर पार्ट वितरण और आफ्टरमार्केट परिचालनों में संयुक्त मदद करेगा।

इस साझेदारी का दायरा सामान्य वितरण प्रारूप से आगे तक है। इसमें दूर-दराज और बुनियादी ढांचे के लिहाज से व्यापक जगहों पर ग्राहकों के लिए अपटाइम, सर्विस की प्रतिक्रियाएं और परिचालन समाधानों पर खास ध्यान दिया गया है। पालफिंगर के मुख्य कार्य अधिकारी एंड्रियास क्लॉसर ने कहा, ‘यह साझेदारी ग्राहकों के और करीब जाने के संबंध में है।’

उन्होंने यह भी कहा कि भारत कंपनी की नई ‘रणनीतिक 2030 प्लस’ के तहत उसके लिए विकास का अकेला सबसे बड़ा मौका बनकर उभरा है। लगभग 2.5 अरब यूरो का वैश्विक राजस्व दर्ज करने वाली कंपनी को उम्मीद है कि भारत उसके वैश्विक राजस्व में दो अंकों में हिस्सेदारी करेगा।

पुणे संयंत्र की शुरुआती सालाना क्षमता 1,000 से ज्यादा इकाइयों की होगी। इसमें मुख्य रूप से ट्रक पर लगी क्रेन और स्टील के जरूरी पुर्जे होंगे। ये न केवल घरेलू मांग बल्कि एशिया-प्रशांत और दूसरे इलाकों के निर्यात बाजार को भी पूरा करेगी।

Advertisement
First Published - February 23, 2026 | 8:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement