facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

नागराजू बोले: नैबफिड को शहरी स्थानीय निकायों को भी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए धन देना चाहिए

Advertisement

नैबफिड एक सरकारी वित्तीय संस्थान है, जो पिछले 3 साल से काम कर रही है, इसने मजबूत नींव रखते हुए पहले ही 2 लाख करोड़ रुपये जारी किए हैं

Last Updated- September 18, 2025 | 10:33 PM IST
वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू | फाइल फोटो

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने गुरुवार को कहा कि बिजली और सड़क परियोजनाओं को धन मुहैया कराने के साथ नैशनल बैंक फॉर फाइनैंसिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर ऐंड डेवलपमेंट (नैबफिड) को शहरों की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और टैलेंट पूल तैयार करने के लिए शहरी स्थानीय निकायों को भी धन मुहैया कराने की जरूरत है।

नैबफिड के बुनियादी ढांचा सम्मेलन को संबोधित करते हुए नागराजू ने कहा कि संस्थान को बड़े पैमाने पर वित्तपोषण की नई योजनाओं पर काम करना चाहिए, ताकि बैंक संस्थागत पूंजी जुटाते हुए हर तीन से पांच साल में अपने पोर्टफोलियो को नए सिरे से संतुलित कर सकें।

नैबफिड एक सरकारी वित्तीय संस्थान है, जो पिछले 3 साल से काम कर रही है। इसने मजबूत नींव रखते हुए पहले ही 2 लाख करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसके साथ ही इसके तीन चौथाई ऋण 15 साल या इससे अधिक की मैच्योरिटी वाले हैं। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी परियोजनाओं को व्यावहारिक बनाने के लिए लंबे समय की पूंजी मिली है। कम अवधि में इस संस्थान ने अपना विस्तार 37 में से 17 बुनियादी ढांचा उप क्षेत्रों तक किया है। सचिव ने कहा कि अगला चरण क्षमता सिद्ध करने से लेरप व्यवस्था को आकार देने में असर डालने तक होना चाहिए।

Advertisement
First Published - September 18, 2025 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement