facebookmetapixel
Advertisement
जियो IPO से पहले Reliance Share पर मोतीलाल की BUY रेटिंग के साथ बड़ा टारगेटNEET री-एग्जाम से पहले Telegram को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाGold Silver Price Today: सोना 1.50 लाख रुपये से नीचे लुढ़का, चांदी में भी तेज गिरावट; चेक करें आज के रेटइजराइल को जेडी वेंस की दोटूक चेतावनी- ‘हर सुरक्षा चुनौती का समाधान लोगों को मारकर नहीं कर सकते’IT शेयरों में भारी बिकवाली, निफ्टी IT करीब 6% टूटा; इंफोसिस, TCS समेत सभी 10 शेयर लाल निशान मेंAccenture के कमजोर संकेत से TCS, Infosys और Wipro के निवेशकों को क्या समझना चाहिए?भारत-ब्रिटेन डील का बड़ा फायदा! भारतीय कंपनियों के बचेंगे 500 मिलियन पाउंड हर सालAI बदलेगा रियल एस्टेट का खेल! 7 साल में सेक्टर को मिलेगा 17 अरब डॉलर तक का बूस्टभारत के ब्यूटी मार्केट में बड़ा दांव, लॉरियल खरीदेगी इनोविस्ट में बहुलांश हिस्सेदारीRBI की सख्ती से थम सकती है बॉन्ड बाजार की रफ्तार, विशेषज्ञों ने जताई आशंका

NBFC द्वारा जारी कर्ज 12 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement

एफआईडीसी के अनुसार अप्रैल-जून 2024 के दौरान 5.08 लाख करोड़ रुपये का कर्ज जारी, निर्माण उपकरणों के कर्ज में ऋणात्मक वृद्धि

Last Updated- October 02, 2024 | 10:50 PM IST
Lending from banks to NBFCs slowed down, service and vehicle loans also affected बैंकों से एनबीएफसी को ऋण हुआ सुस्त, सेवा और वाहन ऋण पर भी असर

वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही (जून 2024 में समाप्त तिमाही) के दौरान गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों द्वारा जारी किए गए कर्ज में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत वृद्धि हुई है। जारी कर्ज में होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन में तेज वृद्धि दर्ज की गई है।

वहीं इसके पहले की तिमाही की तुलना में देखें तो वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (मार्च 2024 को समाप्त) की तुलना में जारी ऋण 11 प्रतिशत कम हुआ है। फाइनैंस इंडस्ट्री डेवलपमेंट काउंसिल (एफआईडीसी) के मुताबिक कारोबार के सीजन की वजह से ऐसा हुआ है।

एफआईडीसी के आंकड़ों से पता चलता है कि कुल मिलाकर वित्त कंपनियों द्वारा जारी कर्ज अप्रैल-जून 2024 के दौरान 5.08 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो एक साल पहले (वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही) के 4.54 लाख करोड़ रुपये की तुलना में अधिक है। एफआईडीसी वित्त कंपनियों का उद्योग लॉबी समूह है।

निर्माण उपकरणों के लिए कर्ज में ऋणात्मक वृद्धि हुई है। एफआईडीसी ने एक बयान में कहा कि कुल मिलाकर देखें तो ज्यादातर श्रेणियों में सालाना आधार पर धनात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में जारी गोल्ड लोन 26 प्रतिशत बढ़कर 79,217 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 62,834 करोड़ रुपये था। पर्सनल लोन सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 71,306 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 63,494 करोड़ रुपये था।

हाउसिंग सेग्मेंट के लिए जारी लोन वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 50,826 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 47,084 करोड़ रुपये था।

 

Advertisement
First Published - October 2, 2024 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement