facebookmetapixel
Advertisement
बारिश की कमी के बीच राहत; फिर सक्रिय होगा मॉनसून, जानें कहां कहां होगी झमाझम बारिशTech Mahindra Q1FY27 results: मुनाफा 28.4 बढ़कर ₹1,465 करोड़, नई डील्स से कमाई 1 अरब डॉलर के पारतीन हाइब्रिड फंड्स में स्ट्रैटेजी बदलेगी Shriram AMC, निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?Wipro Q1FY27 results: मुनाफा ₹3,356 पर स्थिर, रेवेन्यू 11% बढ़ा; ₹2 के डिविडेंड का ऐलानUS-Iran तनाव बढ़ने से गोल्ड की सेफ हैवेन डिमांड लौटेगी? क्रूड, फेड के फैसले कैसे डालेंगे असरCBDT ने FY27 के लिए CII बढ़ाकर 384 किया, 1 अप्रैल 2026 से टैक्स कैलकुलेशन के लिए होगा लागूMarket Strategy: मानसून सुधरा, अब कौन से शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई? एक्सपर्ट ने बताए टॉप सेक्टरUnion Bank पर अब क्या करें निवेशक? Q1 रिजल्ट के बाद 5 ब्रोकरेज ने बताया आगे का रास्ताPaytm: पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी, 20 जुलाई को फैसला; ब्रोकरेज ने स्टॉक पर दी BUY की सलाहBUY, ADD या REDUCE? Q1 के बाद ICICI Prudential Life और ICICI Lombard पर क्या बोले ब्रोकरेज

LIC निश्चित अवधि वाली ‘धन वृद्धि’ योजना लेकर आई, जानिए पूरी डिटेल

Advertisement

LIC के मुताबिक, धन वृद्धि एक गैर-लिंक्ड, गैर-भागीदारी, व्यक्तिगत, बचत वाली और एकल प्रीमियम वाली जीवन योजना है जो सुरक्षा और बचत का संयोजन प्रदान करती है।

Last Updated- June 23, 2023 | 6:42 PM IST
LIC

सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी LIC ने शुक्रवार को निश्चित अवधि वाली एक नई बीमा योजना ‘धन वृद्धि’ की पेशकश की। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एक बयान में कहा कि इस बीमा योजना की बिक्री 23 जून से शुरू हो गई है और यह 30 सितंबर को बंद हो जाएगी।

LIC के मुताबिक, धन वृद्धि एक गैर-लिंक्ड, गैर-भागीदारी, व्यक्तिगत, बचत वाली और एकल प्रीमियम वाली जीवन योजना है जो सुरक्षा और बचत का संयोजन प्रदान करती है। पॉलिसी जारी रहते समय अगर धारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिजनों को वित्तीय मदद देने का प्रावधान इस योजना में किया गया है।

वहीं परिपक्वता अवधि पूरी होने पर एक गारंटीशुदा राशि देने का प्रावधान भी इसमें रखा गया है। यह योजना 10, 15 एवं 18 वर्षों की अवधि के लिए उपलब्ध है। इसमें न्यूनतम बुनियादी तयशुदा राशि 1.25 लाख रुपये की पेशकश की गई है जिसे 5,000 रुपये के गुणक में बढ़ाया भी जा सकता है।

Advertisement
First Published - June 23, 2023 | 6:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement