facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स के भविष्य को लेकर सदस्य देशों में अलग-अलग राय, भारत का जोर समावेशी विकास पर तो चीन का तकनीक परRBI के निर्देश के बाद टाटा संस ला सकती है भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, तैयारी शुरू‘तकनीक और दुर्लभ खनिजों को हथियार बनाना तरक्की के लिए बन सकता है बाधा’, बिक्स में PM ने जताई चिंतास्थानीय मुद्रा में व्यापार का 16 साल पुराना सपना अब भी अधूरा, नई दिल्ली घोषणा पत्र में नहीं मिली जगहएयरटेल और जियो ने VI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा: नियम तोड़कर ग्राहक छीन रही है कंपनीHDFC बैंक के MD व CEO पद के लिए आंतरिक व बाहरी उम्मीदवार में सीधी टक्कर, RBI को भेजे गए दो नामक्लोजिंग ऑक्शन सेशन पर कारोबारियों ने सुझाव देना शुरू किया, VWAP और ट्रेडिंग टाइम पर अलग राय मिलीभारत-ईयू FTA से भारतीय कार कंपनियों के सामने सुनहरा मौका; मारुति, टाटा व महिंद्रा के लिए खुलेंगे दरवाजेEditorial: नई दिल्ली घोषणापत्र भारत की बड़ी कूटनीति कामयाबी, चीन से रिश्तों में भी नई उम्मीदGST सपाट, फिर भी GDP ग्रोथ 7.8%? भारत के आर्थिक आंकड़ों पर क्यों उठे सवाल

एफटीएसई इंडेक्स में शामिल हुआ Kotak Mahindra Bank

Advertisement
Last Updated- February 17, 2023 | 9:50 PM IST
मुनाफे में धीमी वृद्धि के बाद 3 फीसदी लुढ़का शेयर, MCap 12,852 करोड़ रुपये घटा, Kotak Bank Share: Share fell 3 percent after slow growth in profits, MCap reduced by Rs 12,852 crore

प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक को एफटीएसई ऑल वर्ल्ड इंडेक्स में इसे निकाले जाने के करीब नौ महीने बाद शामिल किया गया है। इस शेयर में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की लगातार घट रही शेयरधारिता के बाद यह कदम देखने को मिला है।

दिसंबर 2020 और दिसंबर 2022 के बीच इस बैंक में एफपीआई की हिस्सेदारी 45.09 फीसदी से घटकर 39.24 फीसदी रह गई थी। बीएसई के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

एफटीएसई में शामिल किए जाने की खातिर न्यूनतम 20 फीसदी विदेशी निवेश की गुंजाइश की दरकार होती है। अभी एफपीआई के लिए यहां 22 फीसदी निवेश की गुंजाइश है।

सितंबर 2014 से पहले कोटक महिंद्रा बैंक एफटीएसई ऑल वर्ल्ड इंडेक्स का हिस्सा था। हालांकि साल 2014 में न्यूनतम निवेश से जुड़े नियम लागू किए जाने के बाद इसे इंडेक्स से हटा दिया गया।

विश्लेषकों ने कहा, एफटीएसई में शामिल होने से शेयर पर सकारात्मक असर पड़ेगा क्योंकि यह एफटीएसई इंडेक्स के ट्रैक करने वाले एक्सचेंट ट्रेडेड फंडों के जरिए निवेश लाएगा। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर शुक्रवार को 1.6 फीसदी की गिरावट के साथ 1,760 रुपये पर बंद हुआ। विश्लेषकों को इंडेक्स में शामिल किए जाने की काफी उम्मीद थी, लेकिन यह घोषणा बाजार बंद होने के बाद हुई।

एफटीएसई इंडाइसेज में शामिल होने वाले अन्य शेयरों में आईडीबीआई बैंक, एपीएल अपोलो ट्यूब्स, इंडियन बैंक, पतंजलि फूड्स, सोलर इंडस्ट्रीज, सुप्रीम इंडस्ट्रीज और सोलर इंडस्ट्रीज हैं। ये अगले महीने से प्रभावी हो जाएंगे।

Advertisement
First Published - February 17, 2023 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement