facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Jio Financial चेयरमैन कामथ ने जताई खुदरा ऋण बढ़ने की चिंता

Advertisement

केवी कामथ ने खुदरा ऋणों की बढ़ती मात्रा पर चिंता जताते हुए बैंकों और फिनटेक कंपनियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी।

Last Updated- September 13, 2025 | 10:32 AM IST
Overleverage in retail loans is a concern, warns JFSL chairman Kamath
Representative Image

जियो फाइनैंशियल सर्विसिज लिमिटेड के चेयरमैन केवी कामथ ने खुदरा ऋणों के अत्यधिक बढ़ने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बही-खाते की गुणवत्ता पर शीघ्र प्रतिकूल असर पड़ सकता है। ऐसे में बैंकों और वित्तीय संस्थानों को ऋण देने में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

कुछ वित्तीय तकनीकी (फिनटेक) कंपनियां 550 के क्रेडिट स्कोर तक पर भी ऋण दे रही हैं। ग्राहकों के कुछ ऐसे उदाहरण भी मिले हैं कि उनके पांच ऋण बकाया हैं। यह अधिक ऋण दिए जाने का सूचक है। कामथ ने बंगाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित फाइनैंशियल मार्केट्स कॉन्क्लेव में बातचीत के दौरान बताया कि यह ऋण कहीं न कहीं ऋण डूब रहा है।

उन्होंने एक मुख्य कार्याकारी अधिकारी (सीईओ) से क्रेडिट स्कोर की सीमा पर हुई बातचीत का उल्लेख किया। कामत ने बताया, ‘मैंने सीईओ से पूछा फिनटेक किस स्कोर पर ऋण मुहैया करवा रही हैं। मैं 775 के इर्द-गिर्द उम्मीद कर रहा था। उन्होंने (सीईओ) ने कहा कि यह 550 है। सीईओ ने मेरे माथे पर चिंता की लकीरें देखीं। उसने फिर मुझे बताया कि कुछ ग्राहकों पर पांच क्रेडिट कार्डों का बकाया है।’जियो फाइनैंशियल सर्विसिज लिमिटेड के चेयरमैन कामत ने बताया, ‘लिहाजा आप समझ सकते हैं कि कितना अधिक ऋण दिया गया है। मैं यह नहीं कह सकता हूं कि इसे कम किया जाए। मैं बतौर बैंकर होने के कारण ऐसे मुद्दों पर सतर्क रहूंगा जो बाजार में आपकी अपेक्षा से परे हों।’

Advertisement
First Published - September 13, 2025 | 10:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement